उपचुनाव से पहले नतमस्तक मुख्यमंत्री

DeshGaon
बड़ी बात Updated On :
सुसावरा विधानसभा क्षेत्र के कयामपुर में सभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान


भोपाल। प्रदेश में उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस दौरान सबसे ज्यादा व्यस्त नजर आ रहे हैं। वे अपनी चुनावी सभाओं में लोगों को ये विश्वास दिलाने में जुटे हैं कि भाजपा के कांग्रेस के हाथों सत्ता लेने में कुछ भी अनैतिक नहीं था। यही नहीं वे कांग्रेस से भाजपा में आए सभी पूर्व विधायकों की स्वीकार्यता बढ़ाने में भी लगे हैं। सभी सभाओं में मुख्यमंत्री द्वारा दोहराई जाने वाली यह बाद उन्होंने सुसावरा विधानसभा क्षेत्र में भी दोहराई। यहां उनकी कयामपुर क्षेत्र में एक सभा थी। जहां उन्होंने सामने बैठे कार्यकर्ताओं को मंच पर से घुटने टेक कर प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि आज मेरा दिल कह रहा है कि मंदसौर और नीमच के भाजपा कार्यकर्ताओं को दोनों हाथ जोड़कर प्रमाण करूं। इसी दौरान चौहान मंच पर बैठ गए और सामने जनता और कार्यकर्ताओं की ओर नतमस्तक हो गए।



Related