किसानों के समर्थन में कई पूर्व खिलाड़ी लौटाएंगे सरकारी सम्मान

भारत के पूर्व शीर्ष पहलवान और पद्म पुरस्कार विजेता करतार सिंह ने कहा कि आंदोलन में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई, इसके बावजूद केंद्र सरकार और हरियाणा में खट्टर सरकार ने उन्हें दिल्ली के रास्ते में पुलिस के ज़रिए निशाना बनाया। उन्होंने आगे कहा कि, अगर हमारे बुजुर्गों की पगड़ी और सम्मान सुरक्षित नहीं है, तो सम्मान और पुरस्कार हमारे किसी काम के नहीं हैं। भारतीय हॉकी की गोल्डन गर्ल और अर्जुन अवार्डी रजनी कौर, अर्जुन अवार्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी सज्जन सिंह चीमा और पूर्व हॉकी ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता गुरमेल सिंह, पूर्व क्रिकेट कोच राजिंदर सिंह ने भी किसानों का समर्थन किया है।

DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों के समर्थन में जहां तमाम विपक्षी दलों के बाद अब एनडीए के कुछ घटक दल भी किसानों के समर्थन में खुल कर बोल रहे हैं। किसानों के समर्थन का यह दायरा अब राजनीतिक दलों से आगे निकल कर शिक्षक और  पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों तक पहुंच गया है। ख़बर है कि ओलंपियन समेत चार शीर्ष पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने घोषणा की है कि वे किसानों के आंदोलन के समर्थन में अपने खेल पुरस्कार लौटाएंगे और दिल्ली के रास्ते पर प्रदर्शनकारियों के साथ हुए बुरे बर्ताव का विरोध करेंगे। इन खिलाड़ियों ने 5 दिसंबर को दिल्ली जाने का फैसला किया है।

खबर के अनुसार, इन खिलाड़ियों में पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड विजेता पहलवान करतार सिंह, अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित बास्केटबॉल खिलाड़ी सज्जन सिंह चीमा और अर्जुन अवॉर्ड से ही सम्मानित हॉकी खिलाड़ी राजबीर कौर शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने कहा कि पांच दिसंबर को वे दिल्ली जाएंगे और राष्ट्रपति भवन के बाहर अपने पुरस्कार रखेंगे।

Related