जानिए कैसे 63.51 लाख मतदाता चुन रहे हैं अपने 28 विधायक


डबरा में ईवीएम की खराबी से 45 मिनिट देरी से मतदान शुरु हुआ है तो वहां सुमावली में मतदान केंद्र के बाहर गोली चली है। यहां रामबघेल कुशवाहा नाम के एक युवक को गोली लगी है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर मतदान के दौरान ही ईवीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ईवीएम हैक हो सकती है।  


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :
बुरहानपुर में मतदान


भोपाल। प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों में कमल और कमलनाथ के बीच चुनने के लिए जनता ने मतदान शुरु कर दिया है। इन चुनावों में 355 प्रत्याशी अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। इनमें बारह मौजूदा सरकरा में मंत्री हैं। इन सभी विधानसभाओं में 63.51 लाख मतदाता हैं।

मतदान केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया है। यहां आपसी दूरी रखने और मास्क तथा सेनेटाइजर जैसी व्यवस्थाएं भी की गई हैं। जिलाधिकारियों और सुरक्षा व्यवस्था को संभाल रहे अधिकारियों ने सुबह सबेरे जाकर ही मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया है।

फिलहाल विधानसभा में भाजपा के पास 107 सीटें और कांग्रेस के पास 87। इसके साथी ही दो बासपा, एक सपा और चार निर्दलीय विधायक हैं। इन चुनावों में प्रदेश में सरकार बनाने का रास्ता साफ होगा। भाजपा के लिए यह आसान नजर आ रहा है क्योंकि उन्हें 115 के बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने के लिए केवल आठ विधायक और चाहए हैं वहीं कांग्रेस को उनकी वर्तमान संख्या के हिसाब से पूरी 28 सीटों पर जीत जरूरी है।

सुबह से ही पार्टी के नेता और उम्मीदवार मंदिरों में जाकर अपने लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लगातार घरों से निकलकर मतदान करने की अपील कर रहे हैं। कांग्रेसी जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को हनुमान भक्त कहकर प्रचारित कर रहे हैं और कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे हैं तो वहीं  शिवराज सिंह ने मतदान से पहले देवी स्तुति करते हुए अपनी तस्वीरें साझा की हैं। अन्य भाजपाई भी अपनी पूजा-पाठ की तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

डबरा में ईवीएम की खराबी से 45 मिनिट देरी से मतदान शुरु हुआ है तो वहां सुमावली में मतदान केंद्र के बाहर गोली चलने की सूचना है। यहां एक युवक को गोली लगी है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर मतदान के दौरान ही ईवीएम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ईवीएम हैक हो सकती है।



Related