राहुल गांधी को याद आए ज्योतिरादित्य, बोले- पता है एक दिन जरूर लौटकर आएंगे


राहुल गांधी ने युवा कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा कि यदि ज्योतिरादित्य सिंधिया आज कांग्रेस में होते तो सीएम बन गए होते। उन्हें इंतजार करने को कहा था, लेकिन उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी। आज भाजपा में वे बैकबेंचर बन चुके हैं। मुझे पता है, एक दिन वे जरूर लौटकर आएंगे।


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :
rahul-gandhi-jyotiraditya-scindia

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कांग्रेस की युवा शाखा से संगठन के महत्व को लेकर बात करते हुए भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को याद किया।

राहुल गांधी ने युवा कार्यकर्ताओं से बातचीत में कहा कि यदि ज्योतिरादित्य सिंधिया आज कांग्रेस में होते तो सीएम बन गए होते। उन्हें इंतजार करने को कहा था, लेकिन उन्होंने मेरी एक नहीं सुनी। आज भाजपा में वे बैकबेंचर बन चुके हैं। मुझे पता है, एक दिन वे जरूर लौटकर आएंगे।

गांधी ने कहा कि सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ काम करके संगठन को मजबूत करने का विकल्प था। उनसे कहा भी था एक दिन आप मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन उन्होंने अपना रास्ता चुना।

राहुल गांधी ने युवा कार्यकर्ताओं को यह भी कहा कि लिखकर ले लीजिए, वह भाजपा में रहते हुए कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। उसके लिए उन्हें यहीं (कांग्रेस में) वापस आना होगा।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में युवा शाखा के कार्यकर्ताओं से संघ की विचारधारा से लड़ने और किसी से नहीं डरने की बात कही।

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 18 साल कांग्रेस में रहने के बाद मार्च 2020 में बगावत कर भाजपा का दामन थाम लिया था। उन्होंने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार भी गिरा दी थी तथा कांग्रेस के करीब 22 विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

सिंधिया ने इन विधायकों का इस्तीफा करवाया और आखिरकार कमलनाथ को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी। सिंधिया फिलहाल भाजपा से राज्यसभा के सांसद हैं। वहीं, उनके समर्थक विधायक मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री और विधायक हैं।

इनपुट – भास्कर



Related