किसानों के समर्थन में पंजाब के DIG लखमिंदर सिंह जाखड़ ने दिया इस्तीफा


DIG जाखड़ ने कहा कि उन्होंने किसानों के साथ खड़े होने के लिए यह निर्णय लिया है।


DeshGaon
उनकी बात Published On :
Punjab DIG (Prisons) Lakhminder Singh Jakhar


किसान आंदोलन के समर्थन में पंजाब जेल के डीआईजी लखविंदर सिंह जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले उन्होंने कहा कि किसान लम्बे समय से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे  तब उनकी बात नहीं सुनी गयी। उन्होंने कहा कि, मैं इस पद पर रहते हुए किसान आंदोलन का समर्थन नहीं कर सकते इसलिए उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव को अपना इस्तीफा भेज दिया। जाखड़ ने कहा कि उन्होंने किसानों के साथ खड़े होने के लिए यह निर्णय लिया है।

डीआइजी जाखड़ ने कहा कि, वह एक किसान का पुत्र हैं और हमेशा किसानों के साथ खड़े रहेंगे, उन्हें इस बात का गर्व है।

बता दें कि, इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा था कि उन्होंने केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण पुरस्कार लौटा दिया है। शिरोमणि अकाली दल  (डेमोक्रेटिक) के  नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने भी घोषणा की थी कि वह किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए पद्म भूषण पुरस्कार लौटाएंगे।

पंजाब के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है. प्रख्यात पंजाबी कवि सुरजीत पातर ने भी अपने पद्म श्री पुरस्कार को वापस करने के फैसले की घोषणा की थी।

वहीं,  इससे पहले  पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह समेत पंजाब के 27 खिलाड़ियों ने किसानों के समर्थन में अपने पुरस्कार लौटाने की घोषणा कर चुके हैं। इस लिस्ट में करतार सिंह पहलवान, ब्रिगेडियर हरचरण सिंह, दविंदर सिंग गरचा, सुरिंदर सोढ़ी, गुनदीप कुमार, सुशील कोहली, मुखबैन सिंह, कर्नल बलबीर सिंह, गुरमैल सिंह, गोल्डन गर्ल रादबीर कौर, जगदीश सिंह, बलदेव सिंह, अजीत सिंह, हरमीक सिंह, अजीत पाल सिंह, चंचल रंधावा, सज्जन सिंह चीमा, हरदीप सिंह, अजैब सिंह, शाम लाल, हरविंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, सुमन शर्मा, प्रेमचंद डोगरा, बलविंदर सिंह व सरोज बाला जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

 

 



Related