किसान आंदोलन: शिवसेना नेता संजय राउत बोले-पाकिस्तान-चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहिए

DeshGaon
उनकी बात Published On :

नई दिल्ली। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कह अगर केंद्रीय के एक मंत्री यह जानकारी देते है कि जो किसान आंदोलन चल रहा इसके पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है, तो रक्षा मंत्री को तुरंत चीन और पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक करना चाहिए। यह बात उन्होंने केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के उस बयान पर कहा जिसमें किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ बताया गया था।

दरअसल बुदवार को महाराष्ट्र के औरंगावाद में  केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने दावा किया कि किसानों का विरोध प्रदर्शन के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है।

दानवे महाराष्ट्र के जालना जिले के बदनापुर तालुका में कोल्टे तकली स्थित एक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, ‘जो आंदोलन चल रहा है, वह किसानों का नहीं है। इसके पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है। इस देश में मुसलमानों को पहले भड़काया गया। (उन्हें) क्या कहा गया? एनआरसी आ रहा है, सीएए आ रहा है और छह माह में मुसलमानों को इस देश को छोड़ना होगा। क्या एक भी मुस्लिम ने देश छोड़ा?”



Related