छत्तीसगढ़ में महिला से निर्भया जैसी दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद गुप्तांग में डाल दिया तवे का मूठ


अलकतरा पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अकलतरा थाना क्षेत्र में रविवार को महिला का शव उसके घर में अर्धनग्न हालत में मिला था।


DeshGaon
छत्तीसगढ़ Published On :
rape murder accused

​​​​​​​जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में 55 साल की अधेड़ महिला से निर्भया जैसी दरिंदगी की गई। महिला से पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसके गुप्तांग में तवे का मूठ डाल दिया।

इतना ही नहीं, उसके गले और सीने को पैरों से रौंदा डाला, जिसके कारण महिला की हडि्डयां टूट गईं और फेफड़े फट गए जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई।

अलकतरा पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अकलतरा थाना क्षेत्र में रविवार को महिला का शव उसके घर में अर्धनग्न हालत में मिला था।

पुलिस सूत्रों से मिला जानकारी के मुताबिक, वार्ड-2 निवासी 55 साल की महिला घर में अकेले ही रहती थी और दूसरों के घरों में काम करके अपना पेट पालती थी।

रविवार सुबह जब काफी देर तक महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसी उसे देखने के लिए पहुंचे, जहां अंदर कमरे के दरवाजे के पास ही महिला का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ था।

पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म और मौत के कारणों का पता चला।

दुष्कर्म और जघन्य हत्या को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम बनाई। जांच के दौरान पता चला कि निगरानी बदमाश सूरज भोई को घटना वाले दिन क्षेत्र में देखा गया था। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

कुछ घंटों बाद ही आरोपी को अकलतरा के एक ढाबे से हिरासत में लिया गया। पहले तो वह इस जघन्य कांड में शामिल होने से इंकार करता रहा लेकिन पुलिस द्वारा सख्ती बरतने पर उसने दुष्कर्म व हत्या की बात मान ली।

पुलिस को दिए गए अपने बयान में आरोपी सूरज ने बताया कि 2 जुलाई की रात वह पोड़ीभांठा में घूम रहा था। तभी उसे मकान का दरवाजा खुला दिखाई दिया। वहां एक महिला अकेले सोई हुई थी। यह देखकर वह अंदर घुस गया और डरा-धमका कर दुष्कर्म किया।

उसने बताया कि वह दोबारा भी दुष्कर्म करना चाहता था, लेकिन तब तक महिला उसके चंगुल से छूटी और बाहर आकर चिल्लाने का प्रयास करने लगी। इस पर आरोपी ने महिला के बाल पकड़ कर उसे अंदर खींच लिया।

महिला को जमीन पर पटका और घर में रखे तवे से उस पर वार किया। महिला दर्द से छटपटाने लगी तो उसके सीने पर चढ़ गया और उसके गले को हाथ से दबा दिया। इसके बाद भी महिला बचने का प्रयास करती रही।

इस पर आरोपी ने छटपटा रही महिला के गले पर पैर रख दिया और उसे दबा दिया, जिसके कारण महिला की मौत हो गई। इसके बाद महिला के हाथ में पहनी चांदी की चूड़ियां निकाल लीं और वहां से भाग निकला।

थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि

आरोपी सूरज भोई निगरानी बदमाश है। वह इससे पहले भी आधा दर्जन से ज्यादा बार अलग-अलग अपराधों में जेल जा चुका है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



Related