धारः NEET की परीक्षा में जिले के सरकारी स्कूल से 14 विद्यार्थियों का चयन


एमबीबीएस डिग्री के लिए पहला पायदान किया पार, धार शहर के उत्कृष्ट विद्यालय से सात, बाग के सरकारी स्कूल से चार, दसई से एक, कुक्षी से एक और धामनोद से एक विद्यार्थी का हुआ है चयन।


DeshGaon
घर की बात Published On :
govt school dhar neet exam clear

धार। राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के परिणाम 13 जून को घोषित हुए हैं। एमबीबीएस के लिए होने वाली इस परीक्षा में धार जिले के कई विद्यार्थी शामिल हुए थे जिसके परीक्षा परिणाम आने के बाद धार जिले के कई विद्यार्थियों को इसमें सफलता मिली है।

जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ब्रजकांत शुक्ला ने बताया कि परीक्षा परिणाम आने के बाद अब एमबीबीएस डिग्री कराने वाले कॉलेज के लिए काउंसिलिंग होगी और उसके बाद विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा।

नीट के लिए कुल 720 अंकों का पेपर हुआ था। आरक्षित कैटेगरी के विद्यार्थियों के लिए कट ऑफ 107 और जनरल कैटेगरी के विद्यार्थियों के कट ऑफ 137 रखा गया था।

जिले के सरकारी स्कूल से 14 छात्रों को अभी तक नीट में सफलता मिली है जिसमें से धार शहर के उत्कृष्ट विद्यालय से 7 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। बाग के सरकारी स्कूल से 4, दसई से 1, कुक्षी से 1 और धामनोद से 1 विद्यार्थी चयनित हुआ है।हालांकि चयनित छात्रों की संख्या बढ़ भी सकती है।

नाम – स्कूल – प्राप्तांक

  1. देवांग नीरव – कउमावि धामनोद (पि.वर्ग) 220
  2. कुबेर राठौर – उत्कृष्ट वि. बाग (पि.वर्ग) 119
  3. गौतम मालवीय – उत्कृष्ट वि. बाग (पि.वर्ग) 225
  4. माही सवनेर – कउमावि कुक्षी (पि.वर्ग) 170
  5. ख्याति राठौर – उत्कृष्ट वि.धार (पि.वर्ग) 495
  6. विभूति कोष्टी – उत्कृष्ट वि. धार (पि.वर्ग) 192
  7. भावना चौहान – उत्कृष्ट वि. धार (पि.वर्ग) 330
  8. हषिली उत्कृष्ट – विय बाग (सामान्य) 158
  9. कपिल नाहर – उत्कृष्ट वि. धार (सामान्य) 490
  10. सौम्या दुबे – उत्कृष्ट वि.धार (सामान्य) 245
  11. ममता – उत्कृष्ट उमावि बाग (अजजा) 166
  12. रिया – उत्कृष्ट विद्यालय धार (अजजा) 207
  13. वृंदा – उत्कृष्ट विद्यालय धार (अजजा) 247
  14. चंचल – कउमावि दसई (अजजा) 117

 

(नोट- यह चयनित लिस्ट जनजातीय कार्य विभाग, धार से प्राप्त हुई है)



Related