भारत जोड़ो यात्रा के बहाने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिले कांग्रेस नेता कमलनाथ


भारत जोड़ो यात्रा के शुरुआती दिनों में कमलनाथ ने स्पष्ट कर दिया था कि वह यात्रा की तैयारियों में अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे। इन दोनों की यह मुलाकात राजनीतिक गलियारे में एक नई बहस या कयासबाजी को जन्म देने के लिए काफी है।


DeshGaon
भोपाल Published On :
kamalnath met shivraj singh chauhan

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रदेश में राहुल गांधी के पहुंचने से पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से तकरीबन 40 मिनट तक मुलाकात की है।

विधानसभा चुनाव में भले ही शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ, भाजपा और कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे बनकर आमने-सामने चुनाव लड़ेंगे लेकिन उससे पहले इन दोनों की यह मुलाकात राजनीतिक गलियारे में एक नई बहस या कयासबाजी को जन्म देने के लिए काफी है।

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं और लगातार देश के विभिन्न प्रदेशों में घूम रहे हैं। हालांकि, भारत जोड़ो यात्रा के शुरुआती दिनों में कमलनाथ ने स्पष्ट कर दिया था कि वह यात्रा की तैयारियों में अपना समय बर्बाद नहीं करेंगे।

इसके पीछे उन्होंने कारण बताते हुए कहा था कि उनके पास विधानसभा चुनाव 2023 के लिए और भी कई महत्वपूर्ण काम है। इसी के कारण मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का एक स्वतंत्र प्रभारी बनाया गया।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा, बिजली और साफ सफाई के लिए सरकार से संपर्क करने का काम यात्रा प्रभारी का होता है, लेकिन इस बहाने कमलनाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से 40 मिनट तक मुलाकात की।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान व पूर्व सीएम के बीच यात्रा के अलावा और भी कई मुद्दों पर बातचीत हुई। कुल मिलाकर राहुल गांधी के बहाने ही सही दोनों नेताओं की एक और मुलाकात तो हो ही गई।



Related