भोपाल: मिट्टी में दब कर चार बच्चों की मौत


घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी खोदने पर भोपाल कलेक्टर ने रोक लगा दी है। मृत बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4-4 लाखों रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। 


DeshGaon
भोपाल Published On :

भोपाल के ग्राम बरखेड़ी में मिट्टी धँसने से चार बच्चों की मृत्यु हो गयी है। दो की हालत नाजुक है, उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों की उम्र 5 से 12 साल के बीच बताई जा रही है। मिट्टी में दबने वालों में तीन लड़कियां और तीन लड़के थे। 

गांव के 7 बच्चे मिट्टी खोदने गए थे।मिट्टी खोदते-खोदते अंदर गहरे में पहुंच गए। मिट्टी धंस गई और 6 बच्चे दब गए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख जताया है।

इस घटना के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी खोदने पर भोपाल कलेक्टर ने रोक लगा दी है। मृत बच्चों के परिजनों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 4-4 लाखों रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।



Related






ताज़ा खबरें