सतना: भयंकर सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, 5 घायल


इस दुर्घटना में 5 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को रीवा के एक अस्पताल में भेजा गया है।


DeshGaon
रीवा Published On :

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक भयंकर सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के  7 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में तीन महिला, तीन पुरुष और एक बच्चा शामिल है। इस दुर्घटना में 5 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को रीवा के एक अस्पताल में भेजा  गया है। जिले के नागौद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बोलेरो और डंपर की टक्कर हो गयी थी।

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा -सतना के नागौद में हुई सड़क दुर्घटना में कई अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से अत्यधिक पीड़ा हुई। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

खबर के अनुसार, कार में सवार लोग पन्ना जिले में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे। तभी रेरुआ मोड़ पर बुलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई।



Related