मंत्रालयीन कर्मचारी संघ का महिला दिवस कार्यक्रमः मंत्री बने मेजबान और कर्मचारी-अधिकारी बनी मुख्य अतिथि


मप्र के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग को कार्यक्रम में बतौर मुख्य मेजबान के रूप में आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री के सलाहकार शिव चौबे भी मुख्य मेजबान के रूप में आमंत्रित थे। आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंत्रालय की महिला अधिकारियों-कर्मचारियों में से बनाया गया था।


DeshGaon
भोपाल Updated On :
vallabh-bhavan

भोपाल। हर साल की तरह इस साल भी 8 मार्च को मध्यप्रदेश मंत्रालयीन कर्मचारी संघ द्वारा मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
वल्लभ भवन के पांचवीं मंजिल स्थित कक्ष क्रमांक 506 में इस कार्यक्रम का आय़ोजन किया गया। इस बार कार्यक्रम के आयोजन में एक नवाचार किया गया।

मप्र के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग को कार्यक्रम में बतौर मुख्य मेजबान के रूप में आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री के सलाहकार शिव चौबे भी मुख्य मेजबान के रूप में आमंत्रित थे।

आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंत्रालय की महिला अधिकारियों-कर्मचारियों में से बनाया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में शालिनी भारस्करे अवर सचिव, सीमा कुंभारे अनुभाग अधिकारी, नेहा ताम्हणे अनुभाग अधिकारी, अन्नपूर्णा मिसाल स्टाफ ऑफिसर, सरोज डोंगरे, मेवाबाई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को बनाया गया था।

मंत्री सारंग के आगमन के पूर्व जागृति पटेल, शिल्पा कैथेल, प्रियंका कनौजिया तथा शिल्पा गोयल ने महिला क्विज़ तथा गेम्स का संचालन किया। क्विज़ में सही उत्तर देने वाली महिला कर्मचारियों को ऑन द स्पॉट इनाम दिए गए।

मुख्य अतिथि महिला अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरस्वती पूजन और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात् मुख्य मेजबान मंत्री सारंग व शिव चौबे ने कन्या पूजन किया।

फ़रहत खान एवं उनकी टीम ने सरस्वती वंदना का संगीतमय गायन किया। संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक ने स्वागत भाषण देते हुए संघ द्वारा किए जा रहे रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी। संघ द्वारा महिला कर्मचारियों के लिए किए गए कार्य झूलाघर, महिला दिवस का आयोजन, चाइल्ड केयर लीव इत्यादि की जानकारी दी गई।

संघ के अध्यक्ष इंजी. सुधीर नायक ने मंत्री विश्वास सारंग से मांग की कि मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए कोरोना वैक्सीन शिविर आयोजित किया जाए। साथ ही, टोटल लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी करने वाले मंत्रालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और गोपनीय प्रतिवेदन में प्रविष्टि करने की मांग भी गयी।

उक्त दोनों मांगों से संबंधित ज्ञापन भी उसी समय मंत्री विश्वास सारंग को सौंपे गए, जिसको लेकर उन्होंने उक्त दोनों मांगों पर सकारात्मक निर्णय करने की पहल करने का आश्वासन दिया। मंत्री सारंग ने संघ द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य सतर्कता केंद्र हेतु एक्सरसाइज किट देने की घोषणा की।

विश्वास सारंग ने मानव जीवन में नारी की महत्ता को रेखांकित करते हुए यह जानकारी दी कि उन्हें प्रतिवर्ष 75000 बहनें राखी बांधती हैं और उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

मुख्य अतिथि बनीं नेहा ताम्हणे, शालिनी भारस्करे, अन्नपूर्णा मिसाल, सीमा कुंभारे, प्रिया चौरसिया और मीनाक्षी श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष सोनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष आलोक वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज बाथम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत ढोणे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएस मरकाम, सलीम खान, पी वेंकटेश्वर नायडू, मनोहर छतवानी, ठाकुरदास प्रजापति, संतोष बड़ोदिया, रचना बिलगैंया, सतीश शर्मा, हरीश बाथम, विक्रम बाथम, राधेश्याम शाक्य, रामबाई, फ़रहत खान, अन्नपूर्णा मिसाल, हरिशरण द्विवेदी, मतीन खान, प्रिया चौरसिया, रेखा श्रीवास्तव, दीप्ति बच्चानी, नरेश सोनी, यज्ञसेन वर्मा, मनोज गुप्ता, मनोज गणेरकर, संदीप धुर्वे, आनंद बहादुर सिंह, नीरज मालवीय, मंगल सोनवाणे, श्यामबिहारी दुबे, प्रियंक श्रीवास्तव, प्रियंका कनौजिया, विष्णु मालवीय इत्यादि ने अमूल्य योगदान दिया।



Related