18 मार्च को सीएम शिवराज धार से करेंगे मिशन ग्रामोदय की शुरुआत, सभा की तैयारियों में जुटा प्रशासन


— मुख्यमंत्री 18 को धार में
— उदय रंजन मैदान में सभा
— कलेक्टर ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक


आशीष यादव आशीष यादव
धार Updated On :

धार। ग्रामीण भारत को सशक्त करने के उद्देश्य से मिशन ग्रामोदय शुरु किया जा रहा है। इसकी शुरुआत धार से की जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री 18 मार्च को धार आएंगे।

मैदानी हकीकत से रूबरू होना और उसमें आवश्यक सुधार कर प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजना से लाभांवित करवाना एवं ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देना ही इस अभियान का इसका मुख्य उद्देश्य बताया जाता है।

इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 18 मार्च को धार प्रवास प्रस्तावित है। वे यहां उदयरंजन क्लब प्रांगण में  मिशन ग्रामोदय अभियान की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में देश के गृहमंत्री अमित शाह भी ऑनलाइन जुड़ेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के गुरुवार को धार दौरे को लेकर तैयारियां चलती रहीं। कार्यक्रम वाले सभी मार्गों की मरम्मत के साथ ही सफाई व रंग-रोगन भी किया जा रहा है। वहीं  मंगलवार को कलेक्टर आलोक कुमार सिंह द्वारा हेलीपेड व कार्यकर्म स्थल देखने पहुंचे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान के आने से शहर वासियों को ओर नई सौगात मिलने के आसार दिख रहे हैं वहीं उदय रंजन में होने वाले कार्यक्रम को लेकर प्रशासन व भारतीय जनता पार्टी के नेता- कार्यकर्ता अपनी तैयारियों में जुटे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री यहां जिले को कई सौगातें दे सकते हैं।

उदय रंजन क्लब में होने वाली सीएम की सभा में लगभग 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रखी गई है वहीं 3 हजार वर्ग फिट में पांडाल लग रहा है। कलेक्टर आलोक सिंह ने इन तैयारियों का जायजा लिया।

 

 

कलेक्टर ने ली बैठक: मुख्यालय स्थित उदय रंजन मैदान में प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा आलोक कुमार सिंह ने मंगलवार को कलेक्टोरेट के सभागार में की।

सीएम चौहान यहां मिशन ग्रामोदय का शुभारंभ करेंगे। कलेक्टर सिंह ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभाग लोकार्पण,  शिलान्यास की सूची लागत राशि सहित शाम तक एडीएम को उपलब्ध करवा दें।

उन्होंने पीएचई व नगर पालिका को निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर सभी सेक्टरों में पानी की उचित व्यवस्था रखें और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई जाए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम में एम्बुलेंस, फायरबिग्रेड, पार्किंग, हेलीपेड पर बेरिकेटिंग, चलित शौचालय, मंच की समूचित व्यवस्था करना सुनिश्चित कर लें।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर लगाई जाने वाली स्टाॅल व प्रदर्शनी की गुणवत्ता उत्कृष्ट होनी चाहिए। स्टाॅल पर एक जिम्मेदार अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए जो जनता को योजनाओं की जानकारी दे सकें।

उन्होनें जिले के सभी प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिये कि उन्हें जो भी दायित्व सौपें गये है, उनका गंभीरता से निर्वाहन करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ, एडीएम सलोनी सिडाना सहित जिला अधिकारी मौजुद रहे।



Related