महीने भर का विशेष ‘अभियान’, नि:शुल्क बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड


 2011 की जनगणना में शामिल लोगों के अतिरिक्त संबल सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को भी पात्र की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके कारण जिले में योजना में लक्षित लोगों का आंकडा 15 लाख के लगभग पहुंच गया है।


आशीष यादव आशीष यादव
धार Published On :

धार। गरीब एवं आम लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा जडु़ी महत्वपुर्ण योजना आयुष्मान ‘निरामयम’ के दायरे में सभी पात्र व्यक्तियों को जोडऩे के लिए विशेष अभियान ‘आपके द्वार आयुष्मान’ शरु होने वाला है।

मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर सोमवार एक मार्च से विशेष अभियान के तहत कॉमन सर्विस सेंटर एवं आयुष्मान पंजीयन केन्द्र पर हितग्राहियों के नि:शलु्क कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। अभियान 1 मार्च से 31 मार्च तक चलाया जाएगा।

कलेक्टर आलोक सिंह ने सभी पात्र लोगों से अपील की है कि वे अभियान का लाभ उठाए और आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनवाएं।

2011 की जनगणना में शामिल लोगों के अतिरिक्त संबल सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को भी पात्र की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके कारण जिले में योजना में लक्षित लोगों का आंकडा 15 लाख के लगभग पहुंच गया है। जिले में लगभग 6 लाख 43 हजार 101 लोगों के आयुष्मान कार्ड जारी कर दिए गए हैं। हालांकि यह लक्ष्य की तुलना में करीब 40 प्रतिशत के लगभग ही है।

अभी भी 60 प्रतिशत लोगों के कार्ड बनाए जाने है। ऐसे में इस विशेष अभियान के तहत ग्राम में कार्यरत सचिव, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता एएनएम, आशा सहित जनप्रतिनिधियों की सामुहिक भागीदारी तय की जा रही है। ग्राम सहासचिवों, सचिवों को हितग्राहियों की सचूी दी जाएगी। वहीं कॉमन सर्विस सेंटर के कर्मी गांवों में शिविर नियत तिथि पर मौजूद रहेंगे और कार्ड बनाकर देंगे। इसके लिए घर-घर पात्र लोगों को सचूना दी जाएगी।

उत्सव जैसी तैयारियां, करेंगे व्यापक प्रचारः कलेक्टर आलोक सिंह ने विशेष अभियान के तहत शासन के निर्देश के पालन में व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए भी निर्शिदे त किया है। इस महत्वपुर्ण अभियान में 31 दिनों में लक्ष्य की प्राप्ति का उद्देश्य तय किया गया है। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी शामिल किया जाएगा।

पैरालिगल वालेंटियर्स बाईक रैली सहित अन्य माध्यम से अपनी भमिू का अभियान में निभाएंगे। इधर पॉम्पलेट, बैनर एवं मीडिया के माध्यम से अभियान को अधिक से अधिक प्रचारित करने का उद्देश्य रखा गया।

उल्लेखनीय है कि इस कार्ड के जारी होने के बाद  पांच लाख रुपए तक के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था हो जाती है। इसमें शासकीय के साथ कुछ चुनिंदा प्राईवेट अस्पताल में भी इलाज मिलता है।

सर्वर पर नजर, एक सप्ताह में धीमी हुई रफ्तारः  विशेष अभियान के तहत खंड स्तरीय शिविर आयोजित होंगे। इस विशेष अभियान की सफलता पर सर्वर का विशेष महत्व होगा।

उल्लेखनीय है कि बीते माह करीब सात दिन सर्वर बंद होने से कामकाज प्रभावित हुए हैं। नतीजे में कार्ड बनाने की रफ्तार भी धीमी हुई है। जहां जनवरी माह में 9 दिन में 63 हजार कार्ड बनाए गए थे, वहीं 20 फरवरी से 26 फरवरी के मध्य महज 2100 के लगभग कार्ड बनाए गए हैं।

आपके द्वार आयषु्मान अभियान में आम लोगों के लिए यह अच्छी खबर है कि 2011 की जनगणना और संबल के हितग्राही आयषु्मान के डाटा रिकार्ड में अपडेट नहीं हो पाए हैं ऐसे लोगों को भी जोड़ा जाएगा। कॉमन सर्विस सेंटर और लोक सेवा केन्द्र में यह काम किया जाएगा।

 

 केन्द्र एवं राज्य सरकार प्रत्येक पात्र हितग्राही की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर गंभीर है। विशेष अभियान के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पात्र लोगों के गांव, मोहल्लों तक पहुंचेंगे। इन्हें अभियान के दौरान नि:शुल्क कार्ड जारी किए जाएंगे। अभियान सार्थक हो और शत प्रतिशत लक्ष्य हांसिल किया जा सके। इसके लिए जिम्मेदारियां तय की गईं हैं। लोगों से अपील है कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं।

आलोक कुमार सिंह, कलेक्टर धार

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए हम सब लगातार काम कर रहे हैं। आपके द्वार आयुष्मान के विशेष अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों के कार्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। यह सुविधा नि:शुल्क रहेगी। इसके लिए आदेश आ चुके हैं।

किशोर पाल अलावा, जिला समन्वयक आयुष्मान भारत योजना



Related