मंडी में मुहूर्त खरीदी : आतिशबाजी कर बैंड-बाजों से निकले व्यापारी, मंडी में सोयाबीन की बंपर आवक


मुहूर्त सौदे के चलते व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर खरीदी में बोली लगाई। अंतत: मुहूर्त सौदा 9 हजार 81 रुपये प्रति क्विंटल में हुआ। यह बोली अन्नपूर्णा ट्रेडर्स द्वारा लगाई गई। इसके बाद नीलामी चलती रही।


DeshGaon
धार Published On :
dhar mandi muhurat

धार। दीपावली पर्व के बाद हर साल मुहूर्त सौदा होता है। इस बार भाई दूज के बाद शुक्रवार को मुहूर्त खरीदी के साथ कृषि उपज मंडी धार में नीलामी की शुरुआत हुई।

परंपरानुसार अनाज दलहन-तिलहन व्यापारी संघ के ऑफिस पर महालक्ष्मी पूजन हुआ। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ व्यापारीगण, हम्माल, किसान और मंडी स्टाफ आतिशबाजी करते हुए नीलामी स्थल पहुंचा।

मुहूर्त सौदे के चलते मंडी में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। मंडी परिसर वाहनों से पटा हुआ रहा और बंपर आवक हुई। इसकी बड़ी वजह यह है कि मुहूर्त सौदे के चलते सोयाबीन के भाव में तेजी रहती है।

इस कारण ही दिनभर सोयाबीन के भाव अच्छे रहते हैं। इस कारण किसानों में मुहूर्त सौदे को लेकर काफी उत्साह रहता है।

9081 रुपये प्रति क्विंटल बिका सोयाबीन –

मुहूर्त खरीदी की शुरुआत विधायक नीना विक्रम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुई। पूजन के बाद नीलामी स्थल पर सबसे पहले आए किसान राधेश्याम सीताराम परमार निवासी हिम्मतगढ़ की सोयाबीन की नीलामी शुरू हुई।

मुहूर्त सौदे के चलते व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर खरीदी में बोली लगाई। अंतत: मुहूर्त सौदा 9 हजार 81 रुपये प्रति क्विंटल में हुआ। यह बोली अन्नपूर्णा ट्रेडर्स द्वारा लगाई गई। इसके बाद नीलामी चलती रही।



Related