कर्ज़ लेना कोई बुरी बात नहीं है, हम इससे विकास करते हैं… डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा


संत रविदास महाराज की जयंती पर बस स्‍टैंड स्थित स्‍थानीय कार्यक्रमों में लिया भाग, पूजन व आरती की


आशीष यादव आशीष यादव
धार Updated On :

संत रविदास महाराज की जयंती पर धार शहर में शनिवार को स्‍थानीय बस स्‍टैंड पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा शामिल हुए। उन्होंने यहां संत रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर पूजन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने समाजजनों को संबोधित करते कहा कि उप मुख्‍यमंत्री देवड़ा ने सागर में बनने वाले संत शिरोमणी रविदास जी के स्‍थान को नए सिरे से बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने इस फैसला का स्वागत करते हुए कहा कि संत शिरोमणी रविदास जी महाराज के स्‍थान का निर्माण भाजपा सरकार द्वारा 100 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। मुझे लगता है कि आज तक के इतिहास में किसी ने सुध नहीं ली होगी, जो काम भाजपा सरकार ने किया है। इससे हमें प्रेरणा मिलेगी।

बस स्‍टैंड पर उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा की अगवानी भाजपा नेता पूनमचंद फकीरा ने की। इस दौरान भाजपा जिलाध्‍यक्ष मनोज सोमानी, जिला प्रभारी श्‍याम बंसल, जिपं अध्‍यक्ष सरदारसिंह मेड़ा सहित अन्‍य नेता मौजूद थे। भाजपा नेता फकीरा ने उप मुख्‍यमंत्री देवड़ा का साफा बांधकर स्‍वागत किया। इसके बाद उपमुख्‍यमंत्री देवड़ा द्वारा संत रविदास का पूजन कर आरती की गई। इस दौरान बड़ी संख्‍या में समाजजन मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्‍यमंत्री देवड़ा ने कहा कि मेरा सौभाग्‍य है कि आप लोगों के बीच आने का मौका मिला है। आज बहुत दिन है संत रविदास जी की जयंती है। इस शुभ अवसर पर मुझे यहां आरती करने का मौका मिला। रविदास जी महाराज के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। अगर मन अच्‍छा है तो सबकुछ यहीं पर है। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के बारे में जितना समय उनके बारे में कहा जाए, उतना कम है। हम सब उनके बताए गए मार्गों पर चले और जीवन में उनकी बातों को आ  त्‍मसात करें। उनके बारे में सुनने से काम नहीं चलेगा, जो बातें संत श्री ने कही है, उनके उपर हम जीवन को जि‍एं।

मीडिया से चर्चा के दौरान उप मुख्‍यमंत्री देवड़ा ने कांग्रेस के वचन पत्र पूरा नहीं करने के सवाल पर कहा कि हमारा संकल्‍प पत्र है और वह पांच साल का है। भारतीय जनता पार्टी ने जो कहा है, उसका हमनें अक्षरसह उसका पालन किया है। मप्र में कांग्रेस के लोग पहले अपने गिरेंबां में झांककर देखें। अभी जनता ने जो निर्णय दिया है, उसमें कांग्रेस कहां खड़ी है। आरोप-प्रत्‍यारोप से पहले कांग्रेस देख लें कि प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार मध्‍यप्रदेश में बनी है। इस वक्‍त लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। एक बार फिर प्रधानमंत्री को फिर से बैठाने की तैयारी मध्‍यप्रदेश कर रहा है। प्रदेश की 29 सीट भाजपा जीतेंगी।

विधानसभा चुनाव की हार से कांग्रेस विचलित होकर इस प्रकार के आरोप-प्रत्‍यारोप कर रही है। पूर्व सीएम कमलनाथ के भाजपा में आने के सवाल पर उपमुख्‍यमंत्री देवड़ा ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। वहीं प्रदेश में बढ़ते कर्ज पर उप मुख्‍यमंत्री देवड़ा ने कहा कि कर्जा लेना कोई बुरी बात नहीं होती है। देश की हर सरकार कर्जा लेती है। लेकिन कर्जा लेकर नहीं चुकाना और कर्जा लेकर विकास करना दोनों अलग बात है। प्रदेश सरकार ने कर्जा लेकर विकास किया, सड़कें बनाई, मेडिकल कॉलेज बनवाएं। लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने कर्जा लेकर केवल घी पीने का काम किया है। कर्जा लेकर उन्‍होंने कोई काम नहीं किया।



Related






ताज़ा खबरें