इमरती देवी ने कहा- कमलनाथ और अजय सिंह पर नहीं हुई एफआईआर तो दे दूंगी जान

DeshGaon
ग्वालियर Published On :
imarti devi dabra
इमरती ने कहा कि कांग्रेस नेता पहले भी कई बार महिलाओं का अपमान कर चुके हैं

इमरती ने कहा कि कांग्रेस नेता पहले भी कई बार महिलाओं का अपमान कर चुके हैं


डबरा। शिवराज सरकार में मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा आइटम बुलाई गई इमरती देवी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि वे यही बता दें कि आइटम होता क्या है?

वे एक हरिजन महिला की इज्जत करना तक नहीं जानते। अभी नौदेवी चल रही हैं। वो बंगाली आदमी हैं। इस दौरान वे कभी आंसू बहाती दिखीं तो कभी कमलनाथ पर निशाना साधती नजर आईं।

इमरती ने कहा कि

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के लिए आए है। उस व्यक्ति को क्या कहा जाए। वो मुख्यमंत्री के पद से हट गओ तो पागल हो गओ। वो सरकार तो क्या, एक विधायक तक नहीं जिता सकते। मैं जाटव समाज की दलिता महिला हूं, इसलिए कमलनाथ ने ऐसी टिप्पणी की। यही टिप्पणी यदि मुरैना से लड़ रहे गुर्जर पर की होती तो वे वहां से ठुक कर आते।

कमलनाथ और अजय सिंह राहुल भैया पर एफआईआर या हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज नहीं हुआ तो अपनी जान दे दूंगी। मैं कार्रवाई के लिए धरने पर बैठूंगी।

वहीं, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार दोपहर सुरखी, सांची और अशोकनगर में सभा को संबोधित किया। इस दौरान सिंधिया ने कहा, महिला घर की अस्मिता है। माटी की अस्मिता है।

कमलनाथ दलित महिला को आइटम कहते हैं। वहीं, अजय सिंह कहते हैं- इमरती को जलेबी बनाएं। इन्होंने देवी-देवताओं को कलंकित किया है। इसका बदला लेना होगा।



Related