जारी है प्रशासनिक फेरबदल, भोपाल में कौशलेंद्र सिंह तो इंदौर में आशीष सिंह होंगे कलेक्टर


शुक्रवार को जारी किए गए हैं आदेश


DeshGaon
इन्दौर Published On :

मप्र में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले जारी हैं। इस बार भोपाल और इंदौर कलेक्टर बदले गए हैं। इंदौर में अब कलेक्टर आशीष सिंह होंगे जो यहां नगर निगम के कमिश्नर रह चुके हैं। वहीं यहां के कलेक्टर इलैयाराजा को पर्यटन विकास विभाग के एमडी बनाया गया है। वहीं पर्यटन विकास के एमडी कौशलेंद्र विक्रम सिंह को कलेक्टर भोपाल बनाया गया है।

आशीष सिंह भोपाल से पहले पहले उज्जैन के भी कलेक्टर रह चुके हैं। महाकाल लोक घोटाले के बाद वे  उज्जैन से भोपाल पहुंच गए थे। वहीं, 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल का कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले भी उनकी नियुक्ति शिवराज सरकार में भोपाल कलेक्टर के लिए हुई थी लेकिन ज्वाइन करने से पहले ही आदेश बदल गया था। उन्हें आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना के लिए पर्यटन विकास निगम में ट्रांसफर कर दिया गया था।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को हटा दिया गया है। उनकी जगह आयुक्त चिकित्सा शिक्षा गोपाल चंद्र डाड को रीवा संभाग का आयुक्त बनाया गया है।  2009 बैच के आईएएस अधिकारी श्रीकांत बनोठ को विकास आयुक्त सह संचालक, नगर और ग्राम निवेश बनाया गया है। वहीं, संजय गुप्ता को श्रम आयुक्त बनाया गया हैं। वे वर्तमान में वे सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिछले कुछ दिनो में  नरसिंहपुर, जबलपुर, शाजापुर आदि जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।



Related