महूः जनपद अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा का पलड़ा रहा भारी


शुक्रवार को जहां शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के सदस्यों और अध्यक्ष ने शपथ ली, लेकिन कांग्रेस के सदस्य जनपद पंचायत कार्यालय में इंतज़ार करते ही रह गए। इसके बाद उन्होंने भाजपाईयों के यज्ञ कार्यक्रम का विरोध किया।


अरूण सोलंकी अरूण सोलंकी
इन्दौर Published On :
mhow janpad adhyaksh

इंदौर। महू में जनपद अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में पहले ही दिन भाजपा का पलड़ा भारी दिखाई दिया। यहां कार्यक्रम का औपचारिक न्यौता तो जनपद पंचायत कार्यालय में था, लेकिन कार्यक्रम हुआ भाजपा नगर अध्यक्ष के गार्डन में।

कथित तौर पर इसकी सूचना कांग्रेसियों को मौखिक ही दी गई और लेकिन इस दौरान कांग्रेसी मौजूद नहीं रहे रहे और कार्यक्रम भी भाजपा मय रहा। देखा जाए तो पहले ही दिन इस कार्यक्रम में राजनीतिक अस्थिरता साफ नजर आई। कांग्रेस और भाजपा के रास्ते अलग रहे हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अब इन नेताओं के भरोसे ग्रामीण विकास किस तरह होगा।

शुक्रवार को जहां शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के सदस्यों और अध्यक्ष ने शपथ ली, लेकिन कांग्रेस के सदस्य जनपद पंचायत कार्यालय में इंतज़ार करते ही रह गए। इसके बाद उन्होंने भाजपाईयों के यज्ञ कार्यक्रम का विरोध किया।

जनपद पंचायत के चुनाव पिछले दिनों खत्म हुए और इसके बाद सरदार मालवीय जनपद अध्यक्ष भी चुन लिए गए। इसके बाद जनपद अध्यक्ष व सदस्यों ने शुक्रवार को बिना भेदभाव के देश हित की भावना के साथ ग्राम पंचायतों का विकास करने की शपथ ली, लेकिन पहले ही दिन इन नेताओं के बीच राजनीतिक व्यवस्था खुलकर सामने आ गई।

भाजपा के नगर अध्यक्ष पीयुष अग्रवाल के उत्तम गार्डन में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के सभी सदस्य, सरपंच, कार्यकर्ता नेता आदि उपस्थित रहे। यहां अतिथि के रूप में विधायक व पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर मौजूद थीं।

यहां पर सभी सदस्यों का अध्यक्ष को जनपद सीईओ हेमंत सिंह चौहान ने शपथ दिलाई, लेकिन इस आयोजन से इतर कांग्रेस के सदस्य जनपद के खाली पड़े परिसर में ही बैठे रहे।

इन सदस्यों का कहना था कि हमें जो निमंत्रण दिया गया उसमें जनपद परिसर कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया था। कांग्रेसियों ने कहा कि उत्तम वाटिका में जो आयोजन हो रहा है वह पूरी तरह भाजपाई है। यहां केवल भाजपा नेता और कार्यकर्ता ही मौजूद हैं इसलिए हम वहां नहीं जाएंगे।

वहीं, जनपद पंचायत के एक अधिकारी ने कहा कि बारिश के मौसम को देखते हुए जनपद परिसर में आयोजन नहीं किया गया और इसे उत्तम गार्डन में आयोजित किया गया।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन जनपद की ओर से शासन का था, लेकिन कांग्रेस के सदस्य नहीं आए। यह उनका निर्णय था, जबकि हमने उन्हें मौखिक रूप से सूचना दे दी थी।

उधर कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि जनपद अधिकारियों ने राजनीतिक देश भावना व दबाव के चलते आयोजन किया जो पूरी तरह भाजपा का था जिसका हम विरोध करते हैं।

इन कांग्रेसियों ने कहा कि वे इसकी शिकायत करेंगे और उम्मीद जताई कि उनकी इस तथा वरिष्ठ अधिकारियों व मंत्रियों को इसकी शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

अब सवाल यह उठता है कि नहीं जनपद के पहले ही दिन शपथ समारोह इस प्रकार की राजनीतिक व्यवस्था व विवाद से स्पष्ट हो गया है कि अब ग्राम पंचायतों का विकास कार्य वैसा नहीं होगा जैसा कि होना चाहिए।

यहां महू जनपद पर भाजपा का कब्जा है और संभव है कि कांग्रेस समर्थित सरपंच व सदस्यों के क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होंगे या होंगे भी तो काफी धीमी गति से होंगे जिसका खामियाजा वहां के मतदाताओं को भुगतना होगा।



Related