धारः जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने नगर पालिका के स्टॉल से खरीदा झंडा


कलेक्टर डॉ. पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने समस्त नागरिकों से अपील कि वे भी अपना झंडा क्रय करें और अपने घर पर लगाएं।


DeshGaon
धार Published On :
dhar tiranga sell vehicle

धार। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत 13 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिले में अनेकों गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इसी के तहत शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने घोड़ा चौपाटी पर नगर पालिका के द्वारा लगाए गए स्टॉल से झंडा क्रय किया और लोगों से अपना झंडा क्रय करने की अपील की।

विधायक नीना वर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने इस दौरान कहा कि भारत माता को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं इस अवसर पर 13 से 17 अगस्त तक सेलिब्रेशन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने जनता से आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा फहराएं जाने का आह्वान किया है। हम सब लोगों का आम जनता से निवेदन है कि आजादी के इस अमृत महोत्सव में 13 से 17 अगस्त तक अपने घर में झंडा फहराएं।

आज जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने झंडे लिए हैं। उन्होंने समस्त नागरीकों से अपील कि वे भी अपना झंडा क्रय करें। हमने अपना झंडा ले लिया है, अब आपकी बारी है। हमें इस महोत्सव को बहुत धूमधाम से मनाना है।

इस दौरान कलेक्टर डॉ. पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने समस्त नागरिकों से अपील कि वे भी अपना झंडा क्रय करें और अपने घर पर लगाएं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेढा, नगर पालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, जिला पंचायत सीईओ केएल मीणा, अपर कलेक्टर श्रृंगार श्रीवास्तव, निशिकांत शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण मौजूद रहें।

इसके पूर्व उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर से नगर पालिका के झंडा विक्रय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

6 अगस्त को निकाली जाएगी तिरंगा रैली –

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुप्रिया बिसेन ने बताया कि ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान कार्यक्रम के तहत 6 अगस्त को प्रातः 8.30 बजे लालबाग परिसर से तिरंगा रैली निकाली जाएगी जिसमें मुख्यालय के समस्त शासकीय विद्यालय के कक्षा 9वीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्रा, शाला स्टॉफ, जनप्रतिनिधिगण, सम्मिलित होंगे।



Related