इंदौरः शौचालय उपयोग को लेकर होटल कर्मचारियों व कांवड़ियों में मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण


दोनों ओर से जमकर पथराव व लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया जिसमें कुछ कांवड़ यात्रियों को चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।


DeshGaon
इन्दौर Published On :
simrol kanwarias rucks

इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में शौचालय उपयोग करने की बात को लेकर होटल के कर्मचारियों व कांवड़ यात्रियों में विवाद के बाद जमकर हाथापाई हुई जिसमें कुछ कांवड़ यात्रियों को चोटें आईं।

कुछ कांवड़ यात्रियों को गंभीर चोट पहुंची है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है। इसके बाद उनके साथियों ने मुख्य मार्ग पर जमकर हंगामा किया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है।

शनिवार की दोपहर 12 बजे के करीब ओंकारेश्वर से चलकर रोहतक जाने वाले कांवड़ यात्रियों के कुछ सदस्य होटल बलवास में शौच-स्नान के लिए उसका शौचालय इस्तेमाल करने के लिए घुसे। यहां पर शौचालय को गंदा करने की बात को लेकर होटल कर्मचारियों व कांवड़ यात्रियों में जमकर विवाद हुआ।

होटल कर्मचारियों का कहना था कि कि तुम कांवड़ यात्रियों ने शौचालय पूरी तरह गंदा कर दिया जबकि उनका कहना था कि शौचालय हमने गंदा नहीं किया है तथा इसका इस्तेमाल करने के लिए हमारे साथियों ने सौ रुपये शुल्क अदा किया है।

इसी बात को लेकर विवाद हुआ और होटल कर्मचारियों ने एकजुट होकर कांवड़ यात्रियों पर अचानक हमला बोल दिया। इससे कांवड़ यात्रियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने भी कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

दोनों ओर से जमकर पथराव व लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया जिसमें कुछ कांवड़ यात्रियों को चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान गुस्से में आकर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर हंगामा मचाया।

पुलिस ने फरियादी सुनील पिता अनिल मंडले निवासी राम की शिकायत पर होटल संचालक तथा उसके कर्मचारी भूपेश सोनी, बीरबल, दिलवीर, राहुल, शिवम, यशवंत सहित 12 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार शौचालय के उपयोग करने तथा उसे गंदा करने की बात को लेकर विवाद हुआ था जबकि नियमानुसार किसी भी यात्री को शौचालय व पानी का उपयोग करने के लिए कोई भी होटल संचालक मना नहीं कर सकता। इसकी अलग से व्यवस्था की जाती है।

होटल के कर्मचारियों का कहना था कि शौचालय का उपयोग किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में घायल कांवड़ियों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया।



Related






ताज़ा खबरें