इंदौर: पकड़े जाने से पहले तेंदुए ने 7 महीने की बच्ची सहित चार लोगों पर किया हमला


वन विभाग की टीम लगातार प्रयास करती रही और करीब डेढ़ बजे दोपहर को तेंदुए को फिर बेहोश कर पकड़ा जा सका। इसके बाद इलाके में शांति है।


DeshGaon
इन्दौर Published On :

इंदौर। शहर के खंडवा रोड क्षेत्र में एक तेंदुए ने आतंक मचा दिया। इस दौरान उसने एक सात महीने की बच्ची और एक बालिका सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। काफ़ी मशक्कत के बाद वन बाय भाग ने तेंदुए पर काबू पाकर उसे पकड़ा है।

तेंदुआ बुधवार रात तक एक फार्म हाउस के आस पास बना हुआ था और वन विभाग के कर्मी भी इसी क्षेत्र में उसे खोज रहे थे। गुरुवार सुबह खंडवा रोड़ स्थित शिवधाम कॉलोनी पहुंच गया और वहां एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में घुस गया।

मिली जानकारी के मुताबिक इसके पहले तेंदुए ने ऐसा आतंक मचाया की एक युवक और एक बारह साल की बालिका, एक व्यक्ति और सात माह की बच्ची को घायल कर दिया। घायलों को इलाज के एम.वाय. अस्पताल पहुंचाया गया है।

फार्म हाउस में बुधवार को एक समय ऐसा भी आया था जब वन विभाग तेंदुए के करीब पहुंच गया लेकिन उसे फिर भी बेहोश नहीं किया जा सका। जिसके बाद तेंदुआ खेत की ओर भाग निकला था।

गुरुवार सुबह इस इलाके में तेंदुआ फिर एक बार आ गया। जिसके बाद यहां पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और कुछ ही देर में सड़कें पूरी तरह खाली हो गई।

 

इस दौरान तेंदुआ एक निर्माणाधीन इमारत में घुस गया। यहां वन विभाग ने जाल बिछाकर उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह दूसरे रास्ते इमारत से बाहर निकल गया और फिर उसने वन विभाग के एक कर्मचारी पर हमला बोल दिया। यहां जैसे- तैसे कर्मचारी ने तेंदुए से अपनी जान बचाई।

इसके बाद वन विभाग की टीम लगातार प्रयास करती रही और करीब डेढ़ बजे दोपहर को तेंदुए को फिर बेहोश कर पकड़ा जा सका।

इसके बाद इलाके में शांति है हालांकि यह सवाल लगातार बना हुआ है कि है तेंदुए आसपास के जंगलों से और की ओर क्यों आ कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि महू वन क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां के जंगलों में पिछले कुछ समय में लगातार तेंदुओं की हलचल देखी गई है।

वन विभाग के मुताबिक महू वन क्षेत्र में करीब 18 से अधिक तेंदुए आधिकारिक रूप से दर्ज हैं हालांकि विभाग से जुड़े लोग मानते हैं कि इस दौरान तेंदुओं की संख्या बढ़ी भी है और महू में फिलहाल 40 के आसपास तेंदुए हो सकते हैं।

महू वन्य क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कई बार तेंदुआ अपने शावकों के साथ नजर आया है। ऐसे में साफ है कि महू क्षेत्र में तेंदुए का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।

 



Related