इंदौर में गुंडागर्दी, पेट्रोल नहीं भरा तो चला दी कर्मचारी पर गोली


विवाद के दौरान पेट्रोल भरवाने आए बदमाश ने  पिस्टल निकालकर फायर करना शुरू कर दिया। इसके बाद पंप कर्मचारी घबरा गए और यहां-वहां भागने लगे।


DeshGaon
इन्दौर Updated On :

इंदौर। शहर में गुंडागर्दी का क्या आलम है इसका नज़ारा आजकल आए दिन देखने को मिल रहा है।  ऐसा ही कुछ मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां पेट्रोल भरवाने के लिए गए दो बदमाशों ने पंप कर्मचारियों को डराने के लिए हवाई फायरिंग कर दी।

मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के महेश गार्ड लाइन पुलिस पेट्रोल पंप का है जहां दो युवक एक युवती के साथ पेट्रोल भरवाने गए थे लेकिन पेट्रोल पंप बंद हो चुका था।

इसके बावजूद भी कर्मचारियों पर पेट्रोल गाड़ी में भरने के लिए दबाव बना रहे थे। जब पेट्रोल कर्मचारियों ने मना किया तो विवाद करने लगे और इसी दौरान उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी।

 

विवाद के दौरान पेट्रोल भरवाने आए बदमाश ने  पिस्टल निकालकर फायर करना शुरू कर दिया। इसके बाद पंप कर्मचारी घबरा गए और यहां-वहां भागने लगे। गोली चलाने के बाद तीनों बदमाश भाग गए।

इसके बाद पंप संचालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। घटना की जानकारी लेकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हालांकि पुलिस के मुताबिक उन्होंने आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें पकड़ने के लिए कई जगह दबिश भी दी है। सदर बाजार थाना प्रभारी अजय कुमार वर्मा के मुताबिक जल्दी ही वे आरोपियों को पकड़ लेंगे।



Related






ताज़ा खबरें