कारगर रहा तीसरा लॉकडाउन, सड़कें रहीं सूनी


प्रशासन को भी समझ नहीं आ रहा कि लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू बेअसर क्यों हो रहा है और हालात ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं। लॉकडाउन के बाद भी नए संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।


DeshGaon
इन्दौर Updated On :

इंदौर। रविवार को लाॅकडाउन  का काफी असर नजर आया। लोग इस तीसरे रविवार को लोग गंभीर दिखाई दिए और प्रशासन को सहयोग करते नज़र आए। शहर के अधिकांश चौराहे सूने दिखाई दिए। पुलिस भी बेवजह घूमने वालों पर सख्त नजर आई। लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या 700 से ज्यादा निकलने पर लोगों में भी डर है।

शहर में नाइट कर्फ्यू लगने के बाद भी संक्रमितों की संख्या रफ्तार बढ़ रही है। प्रशासन को भी समझ नहीं आ रहा कि लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू बेअसर क्यों हो रहा है और हालात ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं। लॉकडाउन के बाद भी नए संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को लॉकडाउन से पहले जहां  350 मामले सामने आ रहे थे तो अब वहीं रोजाना करीब 700 संक्रमित मिल रहे हैं।

कॉलोनियों में घूमने वाले लोगों को भी मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस के पालन की सलाह दी जा रही है। कलेक्टर मनीष सिंह ने स्पष्ट कर दिया था कि सिर्फ दूध बांटने के लिए सुबह 6 से 10 बजे के बीच छूट मिलेगी और अखबार के हॉकरों को दिन में भी छूट होगी। रविवार को दवाई की दुकानें भी खुलीं रहीं।



Related






ताज़ा खबरें