गणपति घाट पर दो अलग-अलग हादसे, एक बाइक सवार घायल


रविवार सुबह घाट पर एक बार फिर से दो अलग-अलग हादसे हुए, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया।


DeshGaon
इन्दौर Published On :
trola accident

गुजरी। राऊ-खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर उतरने वाली लेन पर अत्यधिक ढलान होने के कारण हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस लेन पर हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने कई तरह के उपाय हैं, लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिल पाई है।

रविवार सुबह घाट पर एक बार फिर से दो अलग-अलग हादसे हुए, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया।

पहला हादसा रविवार सुबह पांच बजे इंदौर की तरफ से आ रहा ट्रॉला आरजे11जीए5404, जो आगरा से आलू भरकर पुणे जा रहा था, गणपति घाट की तरफ उतर रहा था कि उसके ब्रेक फेल हो गए।

ट्रॉला चालक ने समझदारी दिखाते हुए ब्रेक फेल ट्रॉले को घाट से सुरक्षित उतार लिया। पूरा घाट उतरकर ट्रॉला अनियंत्रित होकर दस फीट नीचे जाकर खेत में पलट गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन के ब्रेक फेल होने से ट्रॉला बहुत तेज गति से घाट उतरा था। गनीमत रही कि वाहन के आगे कोई अन्य वाहन नहीं आया, नहीं तो एक बड़ा हादसा रूप ले सकता था।

दूसरा हादसा रविवार की सुबह 11 बजे हुआ जिसमें घाट उतर रहे बाइक सवार को पीछे से आ रहे एक ट्रॉले ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस टक्कर में एमपी09एडी0310 बाइक पर सवार युवक को गंभीर चोट आई, जिसे टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए धामनोद अस्पताल भेजा गया।



Related