45 साल या इससे अधिक उम्र वालों के लिए वार्डों में बनाए जाएंगे वैक्सीनेशन सेंटर


इस बीच देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में बीते 24 घंटे में 56,119 नए कोरोना संक्रमित मिले। 36,983 ठीक हुए और 266 की मौत हो गई है।


DeshGaon
इन्दौर Updated On :

इंदौर। जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब जिला प्रशासन वैक्सीनेशन को लेकर कुछ नई तैयारी कर रहा है। कलेक्टर मनीष सिंह के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब सभी वार्डों में कोरोना की वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र तैयार किये जाएंगे। यह केंद्रव केवल पैंतालीस वर्ष तक के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए होंगे। जिसकी घोषणा राज्य सरकार की ओर से पिछले दिनों की गई थी।

 

वहीं मंगलवार को इंदौर कमिश्नर ने कोरोना की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान कोरोना के दौरान सामने आ रहीं चुनौतियों और इनसे निपटने के इंतज़ामों पर चर्चा की गई।

 

प्रदेश में वैक्सीनेश का काम तेजी से किया जा रहा है। देश में एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।  प्रदेश में इस उम्र के करीब  1.18 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू होगा। ऐसे में हर दिन करीब दो लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है।

इस बीच देश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। देश में बीते 24 घंटे में 56,119 नए कोरोना संक्रमित मिले। 36,983 ठीक हुए और 266 की मौत हो गई है। सक्रिय मरीज़ों की संख्या में 18,883 की बढ़ोतरी दर्ज की गई। देश में अब तक करीब 1.20 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.13 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.62 लाख ने जान गंवाई है और  5.37 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

पिछले 24 घंटे देश में मिले कुल संक्रमित के 78.56% मामले (44,157 केस) महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात में मिले। इन्हीं 6 राज्यों में देश के कुल एक्टिव केस के 79% हैं। इन राज्यों में फिलहाल 4.25 लाख लोग ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

 



Related