अमावस्या पर नर्मदा में नहाने गया युवक डूबा, तलाश कर रहे गोताखोर

ब्रजेश शर्मा ब्रजेश शर्मा
जबलपुर Published On :
youth drowen
नदी किनारे युवक के परिजन और अन्य लोग


नरसिंहपुर। पुरुषोत्तम मास की अमावस्या पर शुक्रवार को विभिन्न नर्मदा तटों पर भीड़-भाड़ रही। पलोहा बड़ा थाना अंतर्गत ग्राम ककरा घाट में परिवार के साथ नर्मदा नहाने गया युवक अचानक गहराई में चला गया जिससे वह डूब गया।

शुक्रवार की सुबह से देर शाम तक गोताखोर और अन्य तैराक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।

18 वर्षीय युवक अभिषेक पिता गुलाब कुशवाहा शुक्रवार को सुबह अपने परिजनों के साथ नर्मदा नदी में नहाने गया था, जहां वह हादसे का शिकार हो गया।



Related