नरसिंहपुरः लक्ष्य से 1.37 लाख क्विंटल ज्यादा खरीदी धान, 166 करोड़ का हो चुका भुगतान


जिले में 15 जनवरी को समाप्त हुए धान के खरीदी सत्र में इस बार जिले में 17 हजार से अधिक किसानों से 11 लाख 37 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई। यानी इस बार खरीदी के लक्ष्य 10 लाख क्विंटल से एक लाख 37 हजार क्विंटल धान ज्यादा खरीदी की गई।


ब्रजेश शर्मा ब्रजेश शर्मा
नरसिंहपुर Published On :
narsinghpur paddy purchase

नरसिंहपुर। जिले में 15 जनवरी को समाप्त हुए धान के खरीदी सत्र में इस बार जिले में 17 हजार से अधिक किसानों से 11 लाख 37 हजार क्विंटल धान की खरीदी की गई। यानी इस बार खरीदी के लक्ष्य 10 लाख क्विंटल से एक लाख 37 हजार क्विंटल धान ज्यादा खरीदी की गई।

इस बार जिले में धान की बंपर आवक हुई। धान बेचने के लिए 20 हजार 704 किसानों ने पंजीयन कराया था। खरीदी के अंतिम दिन तक 17 हजार 104 किसानों ने अपनी धान बेची जिससे 11 लाख 37 हजार क्विंटल खरीदी कर ली गई।

इसमें से 10 लाख 90 हजार 354 क्विंटल धान का परिवहन भी किया जा चुका है जबकि किसानों का भुगतान अभी जारी है। अब तक 165 करोड़ 90 लाख रुपये का भुगतान हो चुका है। इस बार धान का रकबा बढ़ा जिससे किसानों के लिए खरीफ सीजन फायदे का समय रहा।

खरीदी गई धान पिछले साल से ज्यादा है। पिछले साल धान बेचने वाले 13 हजार 607 किसानों का पंजीयन हुआ था जबकि इस बार 20 हजार 704 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन करवाया था।

गेहूं खरीदी का पंजीयन अब 25 जनवरी से –

रबी विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी को लेकर किसानों का पंजीयन 25 जनवरी से शुरू हो जाएगा जो एक माह यानी 25 फरवरी तक चलेगा। उपार्जन केन्द्रों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक यह खरीदी हो सकेगी।

इसके लिए गिरदावरी किसान एक्ट, कियोस्क कमान सर्विस सेंटर, लोकसेवा केन्द्र पर गिरदावरी ऐप से भी पंजीयन किए जा सकेंगे। साथ ही सिकमीदार भी समिति स्तर पर पंजीयन कराएंगे।

यह निर्देश भी दिए गए हैं कि किसान की भूमि फसल के बोए गए रकबे एवं फसल के प्रकार की जानकारी गिरदावरी डाटा बेस से ली जाएगी। सिकमीधारी किसानों और वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन की सुविधा केवल समिति स्तर पर उपलब्ध होगी।

समर्थन मूल्य 1975 रुपये –

एफएक्यू गुणवत्ता पर गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। पंजीयन के बाद केन्द्रों के निर्धारण की प्रक्रिया होगी।

पंजीयन के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज –

पंजीयन में उल्लेखित आधार नंबर, बैंक खाता, मोबाइल नंबर पंजीयन केन्द्र में देना होंगे। बैंक खाते के साथ बैंक का आईएफएससी नंबर भी उपलब्ध कराना होगा। किसानों के उपज के विक्रय के लिए संभावित तीन तारीखें दी जाएगी जिसे पंजीयन के समय दर्ज किया जाएगा।



Related