भारत को गौरव, नीरज चौपड़ा ने जीता गोल्ड बने विश्व विजेता


पाकिस्तान के नदीम को दूसरा स्थान, भारतीय दल ने किया शानदार प्रदर्शन


DeshGaon
घर की बात Updated On :

भारत के नीरज चौपड़ा अब विश्व विजेता बन गए हैं। राष्ट्रीय एथलेटिक्स केंद्र में रविवार की रात, 24 वर्षीय चोपड़ा ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। वे पिछले साल सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। चोपड़ा का यह विजयी थ्रो 88.17 मीटर दूर गया।

पाकिस्तान के अरशद नदीम चौपड़ा के सबसे करीब थे। नदीम ने 90 मीटर से अधिक थ्रो के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स  में स्वर्ण पदक जीता था। नदीम ने 74.80 मीटर के साथ धीमी शुरुआत की, 82.18 तक पहुंचे और फिर अपने सर्वश्रेष्ठ 87.82 के साथ दूसरे स्थान पर आ गए। चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज्च ने 86.67 मीटर के साथ  ब्रांज़ मैडल जीता।

पाकिस्तान के नदीम शारीरिक रूप से अधिक मजबूत हैं इसलिए उनकी चुनौती सबसे अहम मानी जा रही थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। भारत के किशोर जेना (84.77 मीटर) पांचवें स्थान पर और डीपी मनु (84.14) छठे स्थान पर रहे, ऐसे में यह भारतीय दल के सबसे शानदा अभियानों में से एक रहा।

नीरज चोपड़ा को पहले राउंड में कोई अंक नहीं मिला, लेकिन उन्होंने बेहतरीन तरीके से वापसी की। अपने बालों को अपनी आंखों में जाने से बचाने के लिए सफेद हेडबैंड पहने हुए, चोपड़ा ने दूसरे राउंड में अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। नीरज का आत्मविश्वास इतना था कि जमीन पर भाला गिरने से पहले ही, चोपड़ा घूम गए, भीड़ का सामना किया और अपनी बाहें ऊपर उठा लीं। यह उनके शानदार प्रदर्शन की निश्चिंतता का संदेश था। उन्होंने दबाव को स्वीकार किया, परेशान नहीं दिखे। चौपड़ा ऐसी ही परिस्थितियों में निखर कर आते हैं।



Related