देवास में विवादित आश्रम ढ़हाया, मंदबुद्धि-मूकबधिर महिला से दुष्कर्म करने वाले की तलाश शुरु


इस प्रकरण से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इनमें सबसे अहम है कि ये महिलाएं यहां कैसे पहुंची,  ये आश्रम एक तंबू में कैसे संचालित हो रहा था और यहां रहने वाली मूक-बधिर महिलाओं में से एक महिला गर्भवती कैसे हो गई।


मोहन वर्मा मोहन वर्मा
उज्जैन Updated On :

देवास। पिछले दिनों जामगोद स्थित आश्रम में एक मंदबुद्धि और मूकबधिर महिला के गर्भवती होने का सनसनीखेज मामला सामने आंनें के बाद बुधवार को सख्त हुए प्रशासन ने कबीर आश्रम के नाम पर किये गए अतिक्रमण को हटा दिया है। इसके अलावा आश्रम संचालक को एक महिला सहित गिरफ्त में लिया है।

इस प्रकरण से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इनमें सबसे अहम है कि ये महिलाएं यहां कैसे पहुंची,  ये आश्रम एक तंबू में कैसे संचालित हो रहा था और यहां रहने वाली मूक-बधिर महिलाओं में से एक महिला गर्भवती कैसे हो गई। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन अपने स्तर पर सतर्क हो गया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू हो गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देश पर बुधवार को निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के नेतृत्व में आश्रम के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की और आश्रम के नाम पर किये गए अतिक्रमण को हटा दिया गया। इस दौरान आश्रम संचालक को भी गिरफ्तार कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि जामगोद क्षेत्र में चूना खदान स्थित तम्बू में चल रहे कबीर आश्रम से 21 नवम्बर को जानकारी मिलने पर छह मंदबुद्धि महिलाओं को रेस्क्यू किया गया था। ये महिलाएं रतलाम और महाराष्ट्र की बताई जाती है । ये आश्रम में कब पहुंची और वहां जब से कैसे रह रही थी इसकी जांच की जा रही है।

प्रशासन आश्रम में रह रही मंदबुद्धि और मूकबधिर महिला के गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीर नजर आ रहा है। डीएनए टेस्ट के माध्यम से उक्त महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

पिछले दिनों सामने आए इस मामले के बाद प्रशासन, महिला बाल विकास अधिकारी और बीएनपी थाना टीम ने महिलाओं को अस्थाई वन स्टॉप सेंटर आश्रयघर में रखा है जहां पर इन महिलाओं की देखदेख की जा रही है।  आश्रम संचालक के अनुसार उनके आश्रम में लोग मूकबधिर,मंदबुद्धि को छोड़ जाते है और वे इनकी सेवा करते हैं ।



Related