उज्जैनः हिजाब के समर्थन में लगाया भड़काऊ पोस्टर, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण


कलेक्टर दफ्तर के निर्वाचन कार्यालय के बाहर दीवार पर लगाए गए इस विवादित पोस्टर में वाहियात शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और साथ ही नीचे अल्लाह हू अकबर भी लिखा गया है।


DeshGaon
उज्जैन Published On :
FIR

उज्जैन। कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद उज्जैन तक पहुंच गया है और किसी अज्ञात शख्स द्वारा कोठी पैलेस की दीवारों पर हिजाब के समर्थन में भड़काऊ पोस्टर चिपका दिया गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टर बुधवार-गुरुवार की देर रात चिपकाया गया है।

मॉर्निंग वॉक करने गए लोगों ने इसकी जानकारी माधव नगर थाना पुलिस को दी जिसके बाद मामले में पुलिस ने जांच जारी रखते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है और कोठी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई है।

कलेक्टर दफ्तर के निर्वाचन कार्यालय के बाहर दीवार पर लगाए गए इस विवादित पोस्टर में वाहियात शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और साथ ही नीचे अल्लाह हू अकबर भी लिखा गया है।

obscene poster on hijab

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया और अज्ञात के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया। पुलिस अब परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है जिसके माध्यम से पोस्टर चिपकाने वालों का पता लगाया जा सके।

इसके अलावा साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पोस्टर लगाने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी।

माधव नगर थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि

मामले को संज्ञान में लिया गया है। असामाजिक तत्वों की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तलाश की जा रही है। अज्ञात के विरुद्ध धारा 294, 505 व अन्य में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।



Related