भाजपा की जन आर्शीवाद यात्राः कैलाश विजयवर्गीय ने जनता को गिनाए सरकार के काम, सुनने के लिए देर रात तक डटी रही जनता


भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा बुरहानपुर में, पार्टी कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह


DeshGaon
राजनीति Published On :

भाजपा की नियत और नीति हमेशा से साफ रही है। हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री गरीबी को समझते हैं उसका एहसास करते हैं इसलिए उनके लिए हमेशा से काम ही किया है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पंधाना विधानसभा क्षेत्र के गांव धनगढ में एक सभा को संबोधित करते हुए कही।

कैलाश विजयवर्गीय, पंधाना से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में जुड़े। जहां उन्होंने हजारों की संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद वे धनगढ़ पहुंचे जहां रात 12 बजे भी बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे। इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी थी। यहां पर संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे नेताओं व भाजपा को गरीबों का एहसास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा धोखा ही दिया है। भाजपा ने ये जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है क्योंकि भाजपा को अधिकार है आपसे आशीर्वाद मांगने का क्योंकि भाजपा विकास करती है, काम करती है।

भाजपा की यात्रा में पंधाना में देर रात तक बैठी रहीं महिलाएं

विजयवर्गीय ने कहा कि विपक्ष एक भी ऐसा कारण बता दे जिससे वह मोदी को हटाना चाहते हैं। आज खुद कोई कारण नहीं है गठबंधन वास्तव में ठग बंधन है जो अपने अपने शासित राज्यों में तो एक दूसरे को अपशब्द कहते ही हैं लेकिन मोदी को हटाने के लिए सब एक हो जाते हैं। ममता बनर्जी पर व्यंग करते हुए ने कहा कि वे भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस और अपने कार्यकर्ताओं के भी हत्या करवाती हैं और दिल्ली में आकर मोदी को हटाने के लिए कांग्रेस से हाथ में मिलाती है।

उनसे पहले  क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल ने भी सभा को संबोधित करते हुए जनता से भाजपा के लिए आशीर्वाद मांगा। रात बारह बजे भी भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश था। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की मांग पर कैलाश विजयवर्गीर ने तीन भजनों की प्रस्तुतियां दी। जिस पर मौजूद सभी लोग झूम कर नाचने लगे। इस मौके पर पर्यटन विभाग के प्रमुख नरेंद्र तोमर ,अनिल अजमेरा, विधायक पंधाना के राम डाबोर, संतोष राठौड़, श्याम सिंह गोयल ज्योति बाला आदि मौजूद रहे। यह सभा रात 1 बजे समाप्त हुई।

हालांकि इसके पूर्व नेपानगर बुरहानपुर आदि क्षेत्रों में निकली इंजन आशीर्वाद यात्रा में आम नागरिक को मतदाताओं की सहभागिता कुछ कम रही। हर एक स्थान पर भाजपा कार्यकर्ता ही बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के प्रति रुझान कम नजर आ रहा है जो कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है।

 



Related