राष्ट्रीय महिला आयोग का कमलनाथ को नोटिस, महिलाओं ने दिखाये काले झंडे


मंत्री इमरती देवी को आइटम कहने पर पुनासा में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को काले झंडे दिखाए। इस दौरान महिलाओं ने कमलनाथ हाय हाय के नारे भी लगाए।


DeshGaon
राजनीति Updated On :
punasa bjp protest
महिलाओं ने कमलनाथ हाय हाय के नारे भी लगाए


कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को “आइटम” कहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस भेजा है।

उधर मंत्री इमरती देवी को आइटम कहने पर पुनासा में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को काले झंडे दिखाए। इस दौरान महिलाओं ने कमलनाथ हाय हाय के नारे भी लगाए।

पिछले चौबीस घंटे से सुर्खियों में बने कमलनाथ अब भाजपा के सीधे निशाने पर आ गये हैं। आज शिवराज सिंह चौहान मौन व्रत पर बैठे हैं तो स्मृति ईरानी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और कमलनाथ को आड़े हाथों लिया है।

 

 



Related