युवक कांग्रेस ने किया चुनावी रणनीति पर मंथन, चुनाव से पहले घर-घर जाकर पांच चुनावी वादे बताएंगे कार्यकर्ता


युवक कांग्रेस नालछा मंडल की बैठक में दी गई चुनावी रणनीति की जानकारी, युकां कॉर्डिनेटर व युकां जिलाध्‍यक्ष ने ली बैठक।


DeshGaon
धार Published On :
dhar congress booth planning

धार। युवक कांग्रेस द्वारा मांडू में एक बूथ पांच यूथ की रणनीति को लेकर धरमपुरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें नालछा ब्‍लॉक के युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर जानकारी दी।

इसके साथ ही चुनाव से पहले लोगों के बीच जाकर कांग्रेस की कार्ययोजना के बारे में बताने के लिए कहा। वहीं भाजपा सरकार की नाकामी के बारे में भी कार्यकर्ता चुनाव से पहले बूथ स्‍तर पर जाकर लोगों को खामियां गिनाएंगे।

इस बैठक में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कोऑर्डिनेटर एक बूथ पांच यूथ प्रभारी एस मंडल व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष करीम कुरैशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक में मंडल ने युवाओं को बूथ स्तर पर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिए। वहीं आने वाले विधानसभा चुनाव में घोषित बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को कार्य करने के लिए सुझाव दिए।

बैठक में जिलाध्यक्ष कुरैशी ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आगामी समय में डोर-टू-डोर कैंपेन की जानकारी देते हुए कमलनाथ के पांच चुनावी वादे जनता को बताने की और घर-घर तक पहुंचाने की अपील की है।

इसके साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित सभी युवा कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्टाचारी उखाड़ फेंकना का संकल्प दिलाया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष युकां कुरैशी के अलावा किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुखराम मकवाना, युवा कांग्रेस जिला महासचिव राहुल यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप यादव, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश यादव, जिला युवा कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष पप्पू भाबर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष ग्वाल, युवा नेता लोकेश शिंदे, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष करण गावर व नालछा ब्लॉक के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Related