
भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। महिलाओं को अब भर्ती के दौरान ऊंचाई में तीन सेंटीमीटर की छूट मिलेगी।
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को अपने निवास स्थान पर इसकी घोषणा की। बता दें कि महिलाओं को पुलिस भर्ती में ऊंचाई में छूट देने की मांग काफी समय से की जा रही थी।
पहले पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवार की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर होना अनिवार्य था, लेकिन अब यह 155 सेंटीमीटर ही रहेगी। अगली भर्ती में ये नियम लागू किया जाएगा।
पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब महिला आवेदकों को ऊंचाई में 3 सेंटीमीटर की छूट मिलेगी। उनके लिए ऊंचाई के मापदंड को 158 सेंटीमीटर से घटाकर 155 सेंटीमीटर किया गया है।@BJP4MP @mohdept @DGP_MP pic.twitter.com/dE4ztRd2eN
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) November 24, 2020
इससे पहले शिवराज सरकार महिला सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए महिला उम्मीदवारों को ऊंचाई में छूट दे चुकी है। महिला सब इंस्पेक्टर भर्ती नियमों में अब महिला अभ्यर्थियों के की ऊंचाई की पात्रता 152.4 सेंटीमीटर कर दी गई है।
दूसरी तरफ सूत्रों के मुताबिक, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पुलिस में कांस्टेबल और इंस्पेक्टर के 15000 पदों के लिए बड़ी भर्ती निकाली जा सकती है। इस भर्ती के लिए जुलाई महीने के अंत तक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।