महामारी बनाम किसान मार्च: हरियाणा सहित एनसीआर में किसानों की गिरफ्तारी जारी


आल इंडिया किसान कोऑर्डिनेशन कमेटी ने कहा है कि 26-27 नवंबर के प्रस्‍तावित कार्यक्रम पर इन कार्रवाइयों से कोई फ़र्क पड़ने नहीं जा रहा, हालांकि दिल्‍ली पुलिस के डीसीपी का कहना है कि दिल्‍ली में प्रवेश करने वाले किसानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

देश भर से किसानों के दिल्‍ली कूच कार्यक्रम के ठीक दो दिन पहले हरियाणा के किसानों की बड़े पैमाने पर धरपकड़ की गयी है। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात अलग अलग जिलों से दो दर्जन से ज्‍यादा किसान नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।मध्यप्रदेश के छतरपुर में जिला दंडाधिकारीडी ने पहले ही कोरोना के नाम पर मास्क न पहनने वालों को क़रीब 10 घंटे की खुली जेल में रखे जाने का प्रावधान किया है। मध्य प्रदेश के उज्जैन, विदिशा, इंदौर, भोपाल  में भी नागरिकों को मास्क न पहनने के लिए सख्ती से दंडित किया जा रहा है। ऐसे में वहां के किसानों को कोरोना के फैलाव और मास्क न पहनने और सामाजिक दूरी का पालन न करने के नाम पर गिरफ्तार किया ही जायेगा।  

इस बारे में स्‍वराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने मंगलवार को दिन में विस्‍तृत जानकारी दी।

इसके बाद दिन में 12 बजे गुड़गांव में एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर के यादव ने विस्‍तार से 26 नवंबर के दिल्‍ली कूच कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।

इस बीच जिन राज्‍यों से दिल्‍ली में किसान आने वाले हैं, वहां कोरोना संक्रमण के नाम पर काफी सख्‍त कानून लागू कर दिए गए हैं। राजस्‍थान में धारा 144 लागू है। मध्‍य प्रदेश के कुछ जिलों में मास्‍क पहनने को लेकर जुर्माने का प्रावधान किया गया है औश्र कुछ बड़े जिलों में रात का कर्फ्यू लागू किया गया है।

इस बीच पंजाब, हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश सहित हिमाचल और छत्‍तीसगढ़ में केंद्र की ओर से कोविड के बढ़ते मामलों की रोकथाम के नाम पर एक टीम भेजी गयी है।

हरियाणा में हुई गिरफ्तारियों पर सीपीएम की किसान सभा के नेता हनन मुल्‍ला ने तीखी निंदा की है।

 

आल इंडिया किसान कोऑर्डिनेशन कमेटी ने कहा है कि 26-27 नवंबर के प्रस्‍तावित कार्यक्रम पर इन कार्रवाइयों से कोई फ़र्क पड़ने नहीं जा रहा, हालांकि दिल्‍ली पुलिस के डीसीपी का कहना है कि दिल्‍ली में प्रवेश करने वाले किसानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सीपीआइएमएल ने किसानों की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा की बीजेपी  सरकार की  आलोचना  की है और  किसानों को तुरंत बिना शर्त रिहा करने की मांग की है।

 

हरियाणा में किसानों की गिरफ़्तारी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हूडा का बयान

 

 

 

 

हरियाणा में पकड़े गए किसान नेताओं की अद्यतन सूची नीचे दी जा रही है।

1. प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा सिरसा

(हरियाणा किसान मंच)

2 . एस पी सिंह खुईयां मलकाना, सिरसा

3. रमेश बेनीवाल हिसार,

(हरियाणा किसान मंच)

4. विकास सीसर हिसार

5. सुरेश कोथ हिसार,

6. जय करण माण्डौठी, AIKKMS, बहादुरगढ

7. मियां सिंह हिसार ,

8. सुबे सिंह बूरा हिसार,

9. भूप सिंह उकलाना, हिसार

10. रमेश छिरँग उकलाना किसान यूनियन

11. रामचन्द्र जिला पार्षद, रतिया फतेहाबाद

12. गुरभजन सिंह प्रधान

*13. रामचंद्र यादव झज्जर

14. सूबेदार सत्यनारायण झज्जर ,

15. प्रदीप धनखड़, बहादुरगढ, झज्जर

16. रमेश पांघाल तोशाम, भिवानी

17. बलबीर ठाकन भिवानी, (अखिल भारतीय किसान सभा)

18. रवि आजाद , भिवानी

19. करण सिंह जैनावास तोशाम,

20. सत्यवान नरवाल ,

21. रतन मान करनाल, (भारतीय किसान यूनियन)

22. अनिल नांदल रोहतक,

23. सूबेदार सुंदर सिंह रोहतक,

24. सुभाष गुज्जर, यमुनानगर

25. रणधीरसिंह

26.रघबीर बाढड़ा

27. जगबीर घासोला

28. राम कुमार कादयान

29. जरनैल सिंह मलवाला, अध्यक्ष, खेती बचाओ संघर्ष कमेटी

30. राजविन्दर सिंह खेती बचाओ संघर्ष कमेटी

31. राम चन्दर सहनवाल

 

 



Related