Ramadan 2023: आज से पहले रोजे की शुरुआत, जानें सहरी-इफ्तार का समय


रमजान 21 अप्रैल या 22 अप्रैल को ईद-उल-फित्र पर समाप्त होगा और इसके साथ ही इस्लाम का सबसे बड़ा त्यौहार ईद मनाया जाएगा।


DeshGaon
सितारों की बात Published On :
ramadan-2023-time-table

मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोगों के सबसे महत्वपूर्ण महीने यानी रमजान के पाक महीने की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है।

इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने रमजान को मुसलमानों द्वारा उत्साह और बड़े ही भव्यता के साथ मनाया जाता है और इस दौरान लोग पूरे 30 दिनों तक रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।

रोजा रखने के दौरान वे सहरी (उवपास के पहले सुबह खाना) के लिए जल्दी उठते हैं और फिर सूर्यास्त तक खाने-पीने से परहेज करते हैं। इसके बाद शाम के वक्त इफ्तार करते हैं, इफ्तार एक भोजन है जिसमें कई प्रकार के व्यंजन शामिल होते हैं।

ऐसा करने के पीछे यह माना जाता है कि रमजान के पाक महीने में अल्लाह की इबादत करने से सारे गुनाह माफ हो जाते हैं और सुख-शांति बनी रहती है। इस्लामिक पवित्र महीने की शुरुआत अर्धचंद्र के दर्शन पर निर्भर करती है।

बीते रात इसे सबसे पहले सऊदी अरब, यूएई, यूके, कुछ पश्चिमी देशों और फिर भारत के साथ दुनिया के अन्य हिस्सों में देखा गया। ऐसे में भारत में आज शुक्रवार, 24 मार्च से रमजान का रोजा शुरू हो चुका है।

आज सुबह इस बार का पहला सहरी लोगों ने खाया। आइए जानते हैं कि इस साल सहरी और इफ्तार का सही समय कब-कब है…

तारीख – दिन – सहरी का समय – इफ्तार का समय
24 मार्च 2023 – शुक्रवार – सुबह 5:01 – शाम 06:37
25 मार्च 2023 – शनिवार – सुबह 5:00 – शाम 06:38
26 मार्च 2023 – रविवार – सुबह 4:59 – शाम 06:38
27 मार्च 2023 – सोमवार – सुबह 4:57 – शाम 06:39
28 मार्च 2023 – मंगलवार – सुबह 4:56 – शाम 06:39
29 मार्च 2023 – बुधवार – सुबह 4:55 – शाम 06:40
30 मार्च 2023 – गुरुवार – सुबह 4:53 – शाम 06:40
31 मार्च 2023 – शुक्रवार – सुबह 4:52 – शाम 06:41
1 अप्रैल 2023 – शनिवार – सुबह 4:51 – शाम 06:41
2 अप्रैल 2023 – रविवार – सुबह 4:50 – शाम 06:42
3 अप्रैल 2023 – सोमवार – सुबह 4:48 – शाम 06:43
4 अप्रैल 2023 – मंगलवार – सुबह 4:47 – शाम 06:44
5 अप्रैल 2023 – बुधवार – सुबह 4:46 – शाम 06:44
6 अप्रैल 2023 – गुरुवार – सुबह 4:45 – शाम 06:45
7 अप्रैल 2023 – शुक्रवार – सुबह 4:43 – शाम 06:45
8 अप्रैल 2023 – शनिवार – सुबह 4:42 – शाम 06:46
9 अप्रैल 2023 – रविवार – सुबह 4:41 – शाम 06:46
10 अप्रैल 2023 – सोमवार – सुबह 4:40 – शाम 06:47
11 अप्रैल 2023 – मंगलवार – सुबह 4:38 – शाम 06:48
12 अप्रैल 2023 – बुधवार – सुबह 4:37 – शाम 06:48
13 अप्रैल 2023 – गुरुवार – सुबह 4:36 – शाम 06:49
14 अप्रैल 2023 – शुक्रवार – सुबह 4:35 – शाम 06:49
15 अप्रैल 2023 – शनिवार – सुबह 4:33 – शाम 06:50
16 अप्रैल 2023 – रविवार – सुबह 4:32 – शाम 06:50
17 अप्रैल 2023 – सोमवार – सुबह 4:30 – शाम 06:51
18 अप्रैल 2023 – मंगलवार – सुबह 4:28 – शाम 06:52
19 अप्रैल 2023 – बुधवार – सुबह 4:27 – शाम 06:52
20 अप्रैल 2023 – गुरुवार – सुबह 4:26 – शाम 06:53

रमजान 21 अप्रैल या 22 अप्रैल को ईद-उल-फित्र पर समाप्त होगा और इसके साथ ही इस्लाम का सबसे बड़ा त्यौहार ईद मनाया जाएगा।

नोटः स्थान परिवर्तन के साथ समय में बदलाव संभव है इसलिए स्थानीय समयानुसार ही इफ्तार व सहरी करें।



Related






ताज़ा खबरें