किसान आंदोलन: अमित शाह के साथ भी बातचीत बेनतीजा


टिकैत के साथ किसान नेता गुरनाम सिंह चौधुनी और रूद्र सिंह मानसा ने भी कहा था कि आज शाम गृहमंत्री ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया है।


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

केन्द्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आज का भारत बंद बेहद सफल रहा है। इस बीच कल होने वाली वार्ता से पहले आज रात देश के गृहमंत्री अमित शाह ने  कुछ किसान नेताओं के साथ बैठक की और यह  बैठक भी बेनतीजा समाप्त हो गयी। अब कल होने वाली वार्ता को फ़िलहाल रद्द कर दी गयी है।

ऑल इंडिया किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्ला ने कहा कि,  बुधवार दिन में 12 बजे सिंघु बॉर्डर पर किसान नेता बैठक करेंगे।

 

आज की बैठक में  भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत सहित पहले  13 किसान नेता मौजूद थे। एक नेता नाराज़ होकर मीटिंग छोड़ कर चला था। यह बैठक पूसा में हुई। गौरतलब है आज शाम की इस वार्ता के बारे में राकेश टिकैत ने दिन में ही घोषणा कर दी थी। साथ ही दो अन्य किसान नेताओं ने भी इस बारे में कहा था।

 

टिकैत के साथ किसान नेता गुरनाम सिंह चौधुनी और रूद्र सिंह मानसा ने भी कहा था कि आज शाम गृहमंत्री ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया है।

 

किन्तु मानसा ने यह भी साफ़ कहा था  कि बीच का कोई रास्ता नहीं होगा, हाँ या ना हम लेके रहेंगे।

 

 

 

 



Related