कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही नेता कर रहे महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी


अनूपपुर में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने थाने मे शिकायत दर्ज एफआईआर की मांग की


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :
अनूपपुर में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया (फोटो साभार नईदुनिया)


भोपाल। उपचुनावों में विकास, दलबदल और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने जैसे मुद्दों के उठने की उम्मीद थी लेकिन  इन उपचुनावों में फिलहाल महिलाओं के अपमान का ही मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चित हो रहा है।

भाजपा भले ही अभी ज्यादा हमलावर नजर आ रही हो लेकिन उनकी ओर से भी एक प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी को अपमानित किया है। ऐसे में दोनों ही ओर से नेता महिलाओं का अपमान करने में पीछे नहीं हैं  और दोनों ही  उपचुनावों में हो रही ऐसी राजनीति पर शर्मिंदा भी हैं।

पूरे प्रदेश में जहां भाजपा मंत्री इमरती देवी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की टिप्पणी पर तीखा विरोध कर रही है तो वहीं अनूपपुर में  भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अब कांग्रेस भी ऐसा ही करने की तैयारी में है।

मंगलवार को कांग्रेसियों ने भाजपा प्रत्याशी बिसाहू लाल सिंह के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर एफआईआर की मांग की है। http:/

इसके साथ ही रिटर्निंग अधिकारी ने सोमवार को बिसाहूलाल सिंह द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इस टिप्पणी पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को माफ़ी भी मांगी थी।

वहीं अनूपपुर में जिला कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस द्वारा मंगलवार को संयुक्त रुप से थाने का घेराव किया गया और कार्रवाई की मांग की।

दरअसल बिसाहूलाल ने कहा था कि विश्वनाथ सिंह ने नामांकन फार्म में पहली पत्नी का जिक्र नहीं किया और दूसरी पत्नी के बारे में बताया है जबकि उन्हें  पहली वाली पत्नी के बारे में भी बताना चाहिए था।

बिसाहूलाल ने एक समय उनके बेहद करीबी रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल पर भी अमर्यादित टिप्पणी की है।

वहीं राहुल गांधी के द्वारा भी कमलनाथ के बयान की निंदा किए जाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्री भूपेंद्र सिंह, नरोत्तम मिश्रा अब कमलनाथ पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वहीं कमलनाथ ने पहले ही कह दिया है कि ये राहुल गांधी के विचार हैं और वे अपने बयान पर स्थिति पहले ही स्पष्ट कर चुका हूं। ऐसे में वे माफी तो नहीं मांगेंगे लेकिन उनके शब्दों से किसी को अगर दुख हुआ है तो उन्हें खेद है।

http://



Related