COVID-19 अपडेटः प्रदेश में मिले 975 नए संक्रमित, इंदौर में सबसे ज्यादा


प्रदेश में इंदौर जिले में सबसे अधिक संक्रमण है।  32030 नागरिक संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 662 की मृत्यु हो चुकी है। यहां फिलहाल 3582 एक्टिव केस हैं।  


DeshGaon
सबकी बात Updated On :

भोपाल। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना को 975 नए मामले आए। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 162178 हो चुकी है। इनमें से 146860 लोग संक्रमण से निजात पा चुके हैं।

मंगलवार को सबसे ज्यादा 226 संक्रमित इंदौर में मिले हैं। यहां तीन लोगों की मौत भी दर्ज की गई है। इसके बाद भोपाल में 158 संक्रमित मिले। यहां पांच लोगों की मौत हुई। इसके बाद जबलपुर में 69 और ग्वालियर में 48 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में संक्रमण की दर 4.2 फीसदी है।

प्रदेश में इंदौर जिले में सबसे अधिक संक्रमण है।  32030 नागरिक संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 662 की मृत्यु हो चुकी है। यहां फिलहाल 3582 एक्टिव केस हैं।