मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी, दीपावली से पहले मिलेंगे ये फायदे

DeshGaon
रोटी-कपड़ा Published On :
Picture Courtesy_ Indian Express


भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक राहत की खबर सुनाई है।

बुधवार को मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जल्दी ही कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के एरियर की तीसरी किश्त की 25% राशि का भुगतान किया जाएगा।

इसके अलावा इसी वित्तीय वर्ष में संपूर्ण एरियर की राशि कर्मचारियों को दी जाएगी।

इसके अलावा जिन कर्मचारियों का वेतन चालीस हजार रु से कम है उन्हें दस हजार रु महीना त्यौहार एडवांस दिया जाएगा। जो कर्मचारी मार्च तक कभी भी लेे सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे संक्रमण काल के दौरान भी कर्मचारियों की कर्मठता से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अस्थाई रूप से रोके गए एरियर और इंक्रीमेंट का पूरा भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आने वाले त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाने की बात कही।

इससे पहले सरकार ने तंगी के चलते कर्मचारियों के मिलने वाली कई आर्थिक सुविधाएं रोक दी थीं। जिसके बाद कर्मचारी नाराज थे। http://



Related