मध्यप्रदेश में एक मई से 18 वर्ष से उपर के सभी लोगों को मुफ्त लगेगी कोरोना वैक्सीन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन और दवा की कमी को दूर करने के लिए किये जा रहे प्रयासों पर भी बात की।


DeshGaon
बड़ी बात Updated On :

भोपाल। अगले महीने यानी एक मई से 18 वर्ष से उपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ़्त में लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि ये वैक्सीन में मध्यप्रदेश के सभी नागरिकों को मुफ्त में लगाई जाएगी।

मुख्यमंत्री की ओर से यह बड़ा ऐलान है क्योंकि दूसरे प्रदेशों में इसके लिए शुल्क लिया जा सकता है। केंद्र सरकार के इस निर्णय को लेकर इसे लेकर कांग्रेस ने कई सवाल उठाए थे। 

मुख्यमंत्री ने बुधवार को इस बारे में जानकारी की। इसके अलावा प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता पर उन्होंने बताया कि खंडवा, शिवपुरी, उज्जैन और सिवनी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए हैं।

https://twitter.com/i/status/1384850115807039494

जबलपुर में मशीनों के​​​ इंस्टाॅलेशन का काम पूरा हो चुका है और यहां का काम ऑक्सीजन प्लांट भी बुधवार को ही शुरू होने की संभावना है। इसके साथ- साथ रतलाम, मंदसौर और मुरैना जिलो में ऑक्सीजन प्लांट का काम तेजी से जारी है जिसके एक-दो दिनों में पूरा होने की संभावना है।

मुख्यमंत्री ने बताया है कि बीना रिफाइनरी ने अस्पतालों को ऑक्सीजन देने की सहमति दी है और ऑक्सीजन का परिवहन न करना पड़े,  इसके लिए रिफाइनरी प्लांट के पास ही एक हज़ार बेड बिस्तर का अस्पताल बनाना शुरू कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने साफ़ किया कि इस बार तीस अप्रैल तक लागू लॉकडाउन का पालन बेहद सख्ती से कराया जाएगा।

लॉकडाउन के चलते मज़दूरों के पलायन की खबरों पर मुख्यमंत्री तक भी पहुंची। उन्होंने कहा कि  कोरना लॉकडाउन के दौरान मजदूरों का पलायन रोकने के लिए उन्हें काम देने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि मनरेगा के जरिए 21 लाख मजदूरों को काम दिया जा चुका है। इससे पहले सरकार ने मज़दूरों को तीन महीने का राशन मुफ्त में देने का ऐलान किया है।

प्रदेश के सरकारी दफ़्तरों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके तहत आवश्यक सेवाएं देने वाले कार्यालयों को छोड़कर केंद्र और राज्य के सभी दफ़्तरों में दस प्रतिशत कर्मचारी ही उपस्थित रहेंगे। यह नियम IT, BPO और मोबाइल कंपनियों के ऑफिस में भी लागू किया गया है।



Related






ताज़ा खबरें