फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को गोली मारी

DeshGaon
इन्दौर Updated On :

रतलाम। नयागांव-लेबड़ फोरलेन पर बिलपांक टोल नाके के समीप बाइक पर सवार बजाज फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी 29 वर्षीय शेल्डन एंथोनी पिता आइविन एंथोनी को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। इस हमले में शेल्डन बुरी तरह घायल हो गए।   जिला अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद उन्हें इंदौर रिफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल अपराधियों की कोई जानकारी नहीं है लेकिन मामले में जांच जारी है और वे जल्दी ही उनका पता लगा लेंगे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात शेल्डन एंथोनी बदनावर से  रतलाम आ रहे थे। रात करीब 11 बजे टोल नाके के नजदीक उन्हें अज्ञात व्यक्ति ने शेल्डन के पेट में गोली मार दी।   शेल्डन बाइक से गिर गए और अचेत हो गए। सूचना मिलने पर टोल नाके के कर्मचारी एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और शेल्डन को  जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। इस दौरान उनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई थी। शुरुआती इलाज के बाद शेल्डन की हालत को देखते हुए उन्हें  इंदौर रेफर किया गया।  बताया जाता है कि इंदौर में भी शेल्डन की हालत खराब है और गोली उनके पेट में फंसी है जिसे सर्जरी के बाद ही निकाला जा सकेगा।



Related