साहित्यकार व भाजपा की वरिष्ठ नेता मृदुला सिन्हा का निधन, विभिन्न नेताओं ने जताया दुख


साहित्यकार, गोवा की पूर्व राज्यपाल और भाजपा की वरिष्ठ नेता मृदुला सिन्हा का बुधवार को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।


DeshGaon
बड़ी बात Published On :
mridula sinha death

नई दिल्ली। साहित्यकार, गोवा की पूर्व राज्यपाल और भाजपा की वरिष्ठ नेता मृदुला सिन्हा का बुधवार को 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजद के युवा नेता तेजस्वी यादव, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा व कई अन्य नेताओं ने मृदुला सिन्हा के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है।

 

मृदुला सिन्हा का जन्म 27 नवंबर 1942 को मुजफ्फरपुर में हुआ था। साहित्य में नाम कमाने के बाद उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में भी कई कार्य किए।

इसके बाद उन्हें राजनीति में कार्य करने का अवसर मिला। मृदुला सिन्हा भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य रह चुकी थीं।

उनके पति डॉ. रामकृपाल सिन्हा बिहार में कैबिनेट मंत्री और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रहे। इसके बाद मृदुला जी भी राजनीति में सक्रिय हो गईं।

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान वे केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रहीं। बाद में उन्हें गोवा का राज्यपाल बनाया गया। मृदुला सिन्हा अगस्त 2014 से अक्टूबर 2019 तक गोवा की राज्यपाल रह चुकी थीं।



Related