धारः वन विभाग ने पकड़ा बच्ची पर हमला करने वाला तेंदुआ


तेंदुए को पकड़ने के लिए एक महीने पहले से पिंजरा लगाया गया था लेकिन हर बार यह जानवर बच निकलता था। इसके बाद जब तेंदुए ने चार दिन पहले सात साल की कविता पर हमला किया तो एक बार एक बार फिर उसे पकड़ने की कोशिश की गई और इस बार वन विभाग को सफलता मिली।  


DeshGaon
धार Updated On :

धार। वन विभाग की टीम ने एक तेंदुआ पकड़ा गया है। चार दिन पहले धार शहर से पैंतीस किलोमीटर दूर अमझेरा के पास मुवाड़ में सात साल की कविता पर हमला किया था। वन विभाग की टीम ने बुधवार रात ग्यारह बजे वन विभाग की टीम में पिंजरे में कैद कर लिया।

तेंदुए को पकड़ने के लिए एक महीने पहले से पिंजरा लगाया गया था लेकिन हर बार यह जानवर बच निकलता था। इसके बाद जब तेंदुए ने चार दिन पहले सात साल की कविता पर हमला किया तो एक बार एक बार फिर उसे पकड़ने की कोशिश की गई और इस बार वन विभाग को सफलता मिली।

तेंदुए को पकड़ने वाली इस टीम में सरदारपुर रेंजर विजय वर्मा, अमझेरा स्टाफ के सर्कल प्रभारी रामसिंग वास्केल, वनरक्षक निर्मल डाबर, अमित मालवीय, मनोहर मेडा और प्रताप गोयल का मुख्य योगदान रहा। इस तेंदुए को इंदौर के रालामंडल अभ्यारण्य छोड़ा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि धार जिले में तेंदुओं द्वारा इंसानों पर हो रहे हमलों के मामले पिछले कुछ सालों में बढ़े हैं। इस दौरान इंसान और जानवर दोनों की ही एक दूसरे के इलाकों में लगातार घुसपैठ बढ़ी है। इसके बाद से ही इंसान और जानवर के बीच संघर्ष की स्थिति बनती रही है।



Related