दीपावली पर अपने घर जा रहे मज़दूरों की सड़क हादसे में मौत


हादसा तहसील मुख्यालय पोहरी से करीब सात किमी आगे  एक मोड़ पर हुआ। जहां चालक वाहन पर से संतुलन खो बैठा और उसका वाहन अचानक पलट गया।


DeshGaon
ग्वालियर Updated On :
Representative image


भोपाल। शिवपुरी जिले में पोहरी के पास एक पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। ये सभी मज़दूर थे जो दीपावली पर अपने घर जा रहे थे। बताया जाता है कि इस पिकअप वैन में करीब चालीस लोग सवार थे। ये सभी विजयपुर की ओर जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक हादसा तहसील मुख्यालय पोहरी से करीब सात किमी आगे  एक मोड़ पर हुआ। जहां चालक वाहन पर से संतुलन खो बैठा और उसका वाहन अचानक पलट गया। मरने में वालों में चार महिलाएं और छर पुरुष शामिल हैं। हादसे में नौ लोग घायल भी हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन सभी का इलाज पोहरी अस्पताल में जारी है।



Related