प्रेम विवाह के बाद जोड़े ने मांगी पुलिस सुरक्षा तो दोनों के परिजनों ने थाने पर कर दिया हंगामा


परिजनों ने किया थाने पर हंगामा, अलग-अलग समुदायों से आते हैं प्रेमी


DeshGaon
इन्दौर Updated On :

इंदौर।  शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार रात तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि दो अलग-अलग समुदायों के प्रेमियों ने यहां अपनी मर्ज़ी से शादी की। यह शादी एक मंदिर में की गई। दोनों के परिजन उन्हें खोज रहे थे।

इसी बीच दोनों पर लगातार उनके परिवारों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा था। लिहाज़ा वे दोनों सुरक्षा के उम्मीद में सदर बाजार थाने पहुंच गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों का यहां आमना – सामना हो गया और थाने से कुछ दूरी पर हल्की पत्थरबाज़ी भी हुई। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है।

पुलिस के अनुसार समुदाय विशेष की युवती ने एक लड़के से मंदिर में शादी कर ली थी। युवती के परिवार वाले उसे वापस लेने थाने पहुंचे लेकिन वह लड़के के साथ जाने पर अड़ी रही इसकी सूचना मिलते ही दोनों वर्ग के लोग थाने पर जमा हो गए और गहमा गहमी का माहौल बन गया।

स्थिति को दो एस.पी. बल के साथ यहां पहुंचे और दोनों वर्गों को समझाबुझाकर अलग किया और सख्ती से समझाइश भी दी गई। हालांकि जानकारी ये भी सामने आई है मौके से कुछ दूरी पर पथराव भी हुआ पर पुलिस इस बात से इनकार करती रही।

एसएसपी प्रशांत चौबे ने बताया लकड़ा – लकड़ी के बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच वर्ग विशेष की लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें वह कहती नजर आई कि वह उसी लड़के के साथ जाएगी परिजन के साथ नही जाना चाहती।



Related