फसल संगोष्ठी में कंपोस्ट खाद से उपचारित खेत को देखने पहुंचे कई किसान


किसानों ने यहां कई मुद्दों पर चर्चा की, कृषि अधिकारियों और जानकारों ने भी किसानों सेइ फसल को लेकर जानकारी दी।


DeshGaon
इन्दौर Updated On :

इंदौर के शाहपुरा में खेत दिवस फसल संगोष्ठी का आयोजन पांच फरवरी सोमवार को हुआ। इस फसल संगोष्ठी का आयोजन कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड़ द्वारा  किया गया। इस कार्यक्रम में इंदौर और आसपास के कई इलाकों के किसान मौजूद रहे। यह संगोष्ठी जिले के उन्नतशील कृषक लाखनसिंह सीताराम गेहलोत के खेत पर हुई।

किसानों ने यहां कंपोस्ट खाद का एवं तरल जैव उर्वरक से उपचारित खेत को देखा और इसकी खासियतें जानीं। इस खेत को देखने के लिए कई किसान यहां पहुंचे थे। संगोष्ठी में किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र कस्तूरबा ग्राम इंदौर के उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ डी के मिश्रा ने लहसुन एवं प्याज पर विस्तृत जानकारी दी एवं किसानों के सवालों के जवाब दिए। जिसमें मिट्टी की गुणवत्ता, कीट,रोग एवं बीमारियों से बचने के उपाय साँझा किए कृभको वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक ,जी पी शर्मा इंदौर द्वारा किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने की बात कही एवं तरल जैव उर्वरक, सिवारिका एवं सिटी कम्पोस्ट को खेत में प्रयोग करने की विधि बताई।

शस्यविज्ञान के डॉ अरुण शुक्ला द्वारा गेहू फसल का प्रबंधन बताया एवं किसानों के खेतों में लग रही बिमारी का समाधान बताया प्याज लहसुन व आलू में संतुलित बीज उर्वरक के साथ उचित किस्म का चयन करने की लिए विभिन्न उदाहरणों से बताया एवं किसानों को विस्तृत जानकारी दी।  इन्दौर कृषि विभाग से वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जितेंद्र चारेल ने सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जिसमे ड्रिप व स्प्रिन्कलेर के टारगेट बताए जिससे की किसान पोर्टल पर आवेदन कर लोटरी के माध्यम से लाभान्वित हो सकते हैं| कृषि विज्ञान केंद्र  कस्तुरबाग्राम इंदौर से वैज्ञानिकों ने मिट्टी की लवणता को रोके रखने, मिट्टी की उत्पादकता को बढ़ावा देने जैसे कुछ खास बिंदुओं पर जानकारी दी।

कृषकों के  क्षेत्रीय प्रतिनिधि कुंदन गुर्जर द्वारा फसलवार संतुलित उर्वरक का प्रयोग करने व मिट्टी को स्वास्थ को बनाए रखने के लिए कंपोस्ट व तरल जैव उर्वरक का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कृषकों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी दी। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुखदेव पाटीदार ने भी किसानों को संबोधित किया, हॉर्टिकल्चर के सहायक संचालक धूमसिंह चौहान ने भी किसानों को उद्यानिकी फसलों की जानकारी दी एवं शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया ब्लाक वेटनरी अधिकारी डॉ धर्म जगरीया ने शासन द्वारा चलाई जा रही पशु एम्बुलेंस व उससे होने वाले फायदे के बारे में बताया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक वासुदेव गेहलोत ने की और विशेष अतिथि ग्राम सरपंच अमित पटेल ,जनपद सदस्य अर्जुनसिंह सोलंकी , मंडल उपाध्यक्ष दुले सिंह दरबार, पूर्व सदस्य दातारसिंह राजेन्द्र सिंह, राजेश जाधव आदि सम्मलित हुए। इस कार्यक्रम में लगभग 300 किसानों ने  भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ क्षेत्रीय प्रतिनिधि कुंदन गुर्जर द्वारा किया गया कार्यक्रम में शामिल हुए, अतिथियों का स्वागत अंकित गेहलोत ने किया।



Related






ताज़ा खबरें