पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पहली बार किए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन


प्रदेश में व्याप्त राजनीतिक सरगर्मी के बीच सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बाबा भोलेनाथ के दरबार मे शीश नवाने ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और आरती की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव भी साथ थे।


DeshGaon
इन्दौर Updated On :
kamalnath in omkareshwar
कमलनाथ पहुंचे भोलेनाथ के दरबार


खंडवा। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री इमरती देवी पर टिप्पणी के बाद प्रदेश में व्याप्त राजनीतिक सरगर्मी के बीच सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बाबा भोलेनाथ के दरबार मे शीश नवाने ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और आरती की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव भी साथ थे।

यहां दर्शन करने के बाद पंडित-पुजारियों ने मंदिर परिसर में अभिषेक संपन्न करवाया। इसके बाद कमलनाथ अन्य नेताओं संग हेलीकॉप्टर से पुनासा के लिए रवाना हो गए। मांधाता विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह के पक्ष में सभा और कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।



Related