महूः एक दिन में चार अकाल मौतें, परिवार उजड़े


पहली घटना ग्राम पिगडंबर की है। यहां खेत में बने एक कुए से रविवार की रात को आठ बजे एक बालिका की लाश मिली थी।


DeshGaon
इन्दौर Updated On :
Representational Image


महू। सोमवार को किशनगंज थाना क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में चार लोगों की अकाल मौत हो गई। एक घटना में  बारह घंंटे के अंतराल में मां-बेटी की लाश एक ही  कुएं से मिली जबकि दूसरी घटना में  दो युवक करंट की चपेट में आ गए  किशनगंज पुलिस ने दाेनों मामलो में मर्ग कायम कर लिया गया है।

पहली घटना ग्राम पिगडंबर की है। यहां खेत में बने एक कुए से रविवार की रात को आठ बजे एक बालिका की लाश मिली थी। जिसकी पहचान रानी पिता रूपसिंह  उम्र चार साल के रूप में हुई थी। इसके बारह घंटे बाद ही सोमवार की सुबह इसी कुए में  एक महिला की लाश मिली। जिसकी पहचान नमा पति रूपसिंह उम्र 35 साल के रूप में हुई है।

दोनों ही मां -बेटी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।बताया जाता है मृतका धार जिले के तिरला ग्राम के रहने वाली है और पति के साथ विगत सात आठ साल से यहां मजदूरी कर रह रहे थे।

चर्चा है कि शुक्रवार को पति पत्नी के बीच किसी बाद को लेकर विवाद हुआ था इसके बाद से दाेनों बिना बताए कहीं चली गई थी।  तलाश करने पर जब वह नहीं मिली तो रविवार को किशनगंज थाने में इनकी गुमशुदगी दर्ज की गई। जिनकी रविवार की रात व सोमवार की सुबह दोनो की कुएं से लाश मिली। यह आत्महत्या है या फिर हत्या किशनगंज पुलिस इसकी जांच कर रही है।

दूसरी घटना पिथमपुर के ग्राम करोंदिया की है। सोमवार की सुबह यहां पिकअप वाहन से दो युवक खली खाली कर रहे थे। वाहन बिजली के तार के नीचे खड़ा था इस दौरान अचानक बिजली का तार पिकअप पर गिर गया। जिससे वाहन में करंट फैल गया। जिसमें चपेट में दोनों युवक आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों के नाम मोहम्मद रहीम पिता मोहम्मद सलीम उम्र 42 साल निवासी रिछाबर्डी तथा इरफान कुरेशी पिता अब्दुल कुरैशी उम्र 38 साल निवासी करोंदिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामवासी व परिजन शासकीय अस्तपाल पहुंच गए थे।



Related






ताज़ा खबरें